1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मार्टिन गप्टिल ने वर्ल्ड कप 2019 फाइनल को बताया आपने करियर का सबसे बदतर दिन

मार्टिन गप्टिल ने वर्ल्ड कप 2019 फाइनल को बताया आपने करियर का सबसे बदतर दिन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 03:51 pm IST

सुपर ओवर की अंतिम गेंद में गुप्टिल के रन आउट होने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने अधिक बाउंड्री लगाने के कारण पहली बार विश्व कप खिताब जीता।   

मार्टिन गप्टिल- India TV Hindi
मार्टिन गप्टिल Image Source : GETTY IMAGES

आकलैंड। विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड की दिल तोड़ने वाली हार के एक हफ्ते बाद निराश मार्टिन गुप्टिल ने कहा है कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल उनके क्रिकेट करियर का ‘सर्वश्रेष्ठ और सबसे बदतर दिन’ दोनों था। 

सुपर ओवर की अंतिम गेंद में गुप्टिल के रन आउट होने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने अधिक बाउंड्री लगाने के कारण पहली बार विश्व कप खिताब जीता। 

गुप्टिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा,‘‘यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि लॉर्ड्स में बेहतरीन फाइनल को एक हफ्ता गुजर चुका है। मुझे लगता है कि यह मेरे क्रिकेटर करियर का सर्वश्रेष्ठ और बदतर दिन दोनों था। इतनी सारी अलग-अलग भावनाएं लेकिन न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने और टीम के लिए खिलाड़ियों के शानदार समूह के साथ खेलने का गर्व है। समर्थन के लिए सभी को शुक्रिया, यह शानदार रहा।’’ 

गुप्टिल ने अपनी वह तस्वीर भी डाली है जिसमें मैच की अंतिम गेंद के बाद टीम के साथी और इंग्लैंड के क्रिस वोक्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। 

लॉर्ड्स में फाइनल के एक अहम मोड़ का गुप्टिल हिस्सा रहे जब इंग्लैंड की पारी के अंतिम ओवर में उनकी थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर चार रन के लिए चली गई जिससे मेजबान टीम मैच टाई कराने में सफल रही। 

विश्व कप 2015 के शीर्ष स्कोरर रहे गुप्टिल को 2019 विश्व कप में बल्ले से जूझना पड़ा। यह सलामी बल्लेबाज हालांकि अपने शानदार क्षेत्ररक्षण से कुछ हद तक इसकी भरपाई करने में सफल रहा। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को अहम समय पर रन आउट करके मैच का रुख न्यूजीलैंड की ओर मोड़ दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल