1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप के खिताबी भिड़ंत जैसा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना : अश्विन

विश्व कप के खिताबी भिड़ंत जैसा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना : अश्विन

 Edited By: IANS
 Published : Mar 06, 2021 07:10 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 07:10 pm IST

 भारतीय क्रिकेट टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 के अंतर से जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली।

Ashwin, sports, india vs England - India TV Hindi
Ashwin Image Source : GETTY

इंग्लैंड के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में मैन आफ द सीरीज रहे भारत के स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचना उनके और उनकी टीम के लिए विश्व कप फाइनल में पहुंचने जैसा ही है। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (5/48) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (5/47) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 के अंतर से जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली।

अश्विन ने मैच के बाद कहा, "हम डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचे और यह बहुत महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को हराकर शिखर बनना, लेकिन इस संदर्भ में-डब्ल्यूटीसी के फाइनल में होना कोई मजाक नहीं है। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। डब्ल्यूटीसी फाइनल विश्व कप फाइनल जितना ही अच्छा है।"

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2021 का शेड्यूल आया सामने, गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी का है इंतजार !

अश्विन अपने करियर में आठवीं बार टेस्ट में मैन आफ द सीरीज बने हैं।

उन्होंने कहा, "हर बार सीरीज चुनौतीपूर्ण था और हर किसी ने अपना योगदान दिया। पिछले चार महीने काफी उतार चढाव रहे हैं। मुझे नहीं लगा था कि मैं चेन्नई में शतक बनाऊंगा क्योंकि बल्ले से मेरा फॉर्म शानदार नहीं था। मुझे नहीं लगता था कि मैं ऑस्ट्रेलिया में ग्यारहवीं में शुरू करूंगा, लेकिन सभी चीजों के बाद, विशेषकर जडेजा के न रहने पर, मुझ पर और अधिक जिम्मेदारी थी और मैं ऑस्ट्रेलिया और यहां के अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल