1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WT20, Ind vs Eng, 1st Semifinal : बारिश के कारण मैच रद्द होने से निराश हैं कप्तान हीथर नाइट

WT20, Ind vs Eng, 1st Semifinal : बारिश के कारण मैच रद्द होने से निराश हैं कप्तान हीथर नाइट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 05, 2020 11:36 am IST,  Updated : Mar 05, 2020 12:03 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया जिसके कारण कप्तान हीथर नाइट काफी निराश हैं।

Heather Knight, Harmanpreet kaur,  World Cup 2020, T20 World Cup, India vs England, IND vs ENG, Semi- India TV Hindi
Heather Knight Image Source : TWITTER/ICC

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाले पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इसी के चलते भारत पहली बार महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। इससे हालांकि इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट निराश हैं। नाइट ने कहा कि उनकी टीम विश्व कप का अंत इस तरह से नहीं चाहती थी।

इस विश्व कप में सेमीफाइनल के दिन रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है और इसी कारण मैच रद्द होने के साथ ही भारत को फाइनल में प्रवेश मिला, क्योंकि वह अपने ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में आई थी।

नाइट ने मैच के बाद कहा, "यह हकीकत में बेहद निराशाजनक है। हम इस तरह से विश्व कप का अंत नहीं चाहते थे। रिजर्व डे नहीं हैं इसका मतलब दूसरा मौका नहीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप चरण में मिली हार का हमें खामियाजा उठाना पड़ा।"

उन्होंने कहा, "हमारा पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना था, जो हमने हासिल कर लिया था। यह लगभग पूरी तरह से इंग्लैंड जैसी स्थिति है, मौसम की बात करना और टूर्नामेंट से बाहर हो जाना।"

नाइट ने हंसते हुए कहा, "हमें सीख यह मिली कि हमें पहला मैच जीतना होगा। यह ट्रेंड सा बन गया कि हम टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छे से नहीं कर पाते, और इसी का खामियाजा हमें उठाना पड़ा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल