1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC FINAL, IND vs NZ DAY-4 : बारिश के कारण धुला चौथे दिन का खेल, नहीं फेंकी गई एक भी गेंद

WTC FINAL, IND vs NZ DAY-4 : बारिश के कारण धुला चौथे दिन का खेल, नहीं फेंकी गई एक भी गेंद

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2021 07:41 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 09:05 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे दिन का खेल बाारिश के कारण नहीं हो सका। दिन के शुरुआत से ही लगातार बारिश होती रही जिसके कारण एक भी सेशन के लिए खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतर पाए।

WTC, WTC Final, cricket, India vs New Zealand  - India TV Hindi
WTC FINAL, India vs New Zealand Day-4 Image Source : TWITTER/ICC

भारत और न्यूजीलैंड के बीच द रोज बाउल में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले का चौथा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया और बिना एक भी गेंद डाले स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। चौथे दिन का खेल बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका और और पहले सत्र का खेल पूरी तरह धुल गया। 

इसके बाद बीच में बारिश कुछ देर के लिए रूकी लेकिन एक बार फिर बारिश आई। पांच घंटे के इंतजार के बाद अंतत: दिन के खेल को समाप्त करना पड़ा।

पहले दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ा था। लेकिन फाइनल मैच के लिए 23 जून को रिजर्व डे रखा गया था जिस कारण अभी भी दो दिन का मुकाबला खेला जाना है।

तीसरे दिन रविवार को भी खराब रोशनी के कारण मुकाबला समय से पहले खत्म किया गया था। भारत की पहली पारी 217 रन पर सिमटी थी और स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 101 रन बनाए थे। कीवी टीम भारत के स्कोर से अभी भी 116 रन पीछे चल रही है।

न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे 54 रन और टॉम लाथम 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे, जबकि कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन 12 रन और रॉस टेलर खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा को अबतक एक-एक विकेट मिला है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल