1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC : न्यूजीलैंड के उपकप्तान ने कहा, बदले हुए परिस्थिति के बावजूद प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना कम

WTC : न्यूजीलैंड के उपकप्तान ने कहा, बदले हुए परिस्थिति के बावजूद प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना कम

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2021 10:14 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 10:14 pm IST

न्यूजीलैंड ने अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की, लेकिन भारत ने गुरूवार को फाइनल के लिये अंतिम एकादश चुन ली थी।   

WTC,  New Zealand, India, cricket, sports- India TV Hindi
tom latham Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड के उप कप्तान टॉम लाथम ने शुक्रवार को कहा कि बारिश के कारण भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के शुरूआती दिन का खेल रद्द होने से उनकी टीम चयन में ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा, हालांकि टीम के पास कुछ और योजनायें भी हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का पहले दिन का खेल शुक्रवार को यहां बारिश के कारण टॉस हुए बिना ही रद्द करना पड़ा। 

इस मैच के लिये एक अतिरिक्त दिन रखा गया था जिससे अब शनिवार को पहले दिन का खेल शुरू होगा। लाथम से जब पूछा गया कि पहले दिन का खेल रद्द होने से टीम चयन में क्या बदलाव होगा तो उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘शायद, अंतिम एकादश के चयन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। ’’ 

यह भी पढ़ें- डेब्यू मैच के दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ कर शेफाली वर्मा ने कायम किया बड़ा रिकॉर्ड

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से एक अतिरिक्त दिन से हमें अब भी पूरे पांच दिन खेलने को मिलेंगे। मुझे लगता है कि यह इंतजार करने और देखने की बात है कि जो भी परिस्थितियां मिलेंगी, उसी के अनुरूप ढलना होगा और जब भी बुलाया जाये, हमें तैयार रहना पड़ेगा। ’’ 

लाथम ने कहा, ‘‘हमने अभी तक अंतिम एकादश की पुष्टि नहीं की है, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि हमें विकेट देखने का समय कब मिलता है। मुझे पूरा भरोसा है कि केन (विलियमसन) और (गैरी) स्टेड के पास कुछ योजनायें होंगी। हमें कवर उठने का इंतजार करना होगा ताकि हमें खेलने का मौका मिले। ’’ 

यह भी पढ़ें- WTC FINAL : टॉस नहीं होने के कारण भारत के पास अब भी है प्लेइंग XI बदलाव करने का मौका

न्यूजीलैंड ने अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की, लेकिन भारत ने गुरूवार को फाइनल के लिये अंतिम एकादश चुन ली थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से दोनों टीमें टॉस से पहले बदलाव कर सकती हैं, इसलिये दोनों एक समान स्थिति में हैं। भारत ने अपनी अंतिम एकादश चुन ली है, निश्चित रूप से टॉस से पहले इसमें बदलाव हो सकता है, इसलिये हमें इंतजार करना होगा। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल