1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फ्लावर के दावे को इंजमाम ने किया खारिज, कहा- वह कभी किसी को चाकू नहीं दिखा सकता

फ्लावर के दावे को इंजमाम ने किया खारिज, कहा- वह कभी किसी को चाकू नहीं दिखा सकता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 07, 2020 05:52 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 05:52 pm IST

पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच रह चुके ग्रांट फ्लावर ने उस समय क्रिकेट जगत में बड़ा खुलासा कर सनसनी मचा दी थी जब उन्होंने कहा था कि एक बार पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज यूनिस खान ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया था। 

फ्लावर के दावे को...- India TV Hindi
फ्लावर के दावे को इंजमाम ने किया खारिज, कहा- वह कभी किसी को चाकू नहीं दिखा सकता Image Source : YOUTUBE/INZAMAM-UL-HAQ

पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच रह चुके ग्रांट फ्लावर ने उस समय क्रिकेट जगत में बड़ा खुलासा कर सनसनी मचा दी थी जब उन्होंने कहा था कि एक बार पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज यूनिस खान ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया था। इस पर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने यूनिस खान का बचाव किया है।

इंजमाम उल हक ने कहा है कि यूनिस खान कभी किसी पर चाकू नहीं उठा सकते। इंजमाम ने डॉन न्यूज से कहा, "ग्रांट जो कह रहे हैं मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर सकता। मैंने यूनिस के साथ लंबे अरसे तक खेला हूं और उन्हें अच्छे से जानता हूं। यूनिस वो इंसान हैं जो कभी किसी को चाकू नहीं दिखा सकते।"

उन्होंने कहा, "मैं इस बात से हैरान हूं कि ग्रांट इस बात को अब क्यूं बोल रहे हैं। मुझे लगता है कि कई बार कुछ लोग सिर्फ मीडिया में रहना चाहते हैं। तीन साल बाद इस तरह की बातों का कोई मूल्य नहीं है। मैं जब मुख्य चयनकर्ता था तब मैंने ऐसे किसी मामले के बारे में नहीं सुना। मेरे लिए इस बयान का कोई महत्व नहीं है।"

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज ग्रांट फ्लावर ने कुछ दिन पहले अपने भाई एंडी और होस्ट नीव मैनथोर्प के साथ 'फॉलोइंग ऑन क्रिकेट' पोडकास्ट में दावा किया था कि एक बार जब उन्होंने आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पूर्व कप्तान यूनिस खान को कुछ सलाह देने की कोशिश की तो उन्होंने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया था।

फ्लावर ने ये खुलासा उस सवाल के जवाब में किया जिसमें उनसे पूछा गया कि उनके कोचिंग करियर के दौरान उन्हें किन मुश्किल खिलाड़ियों से सामना करना पड़ा था। ग्रांट ने 2014 से 2019 के बीच पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाई थी। 

(With IANS inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल