1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जन्मदिन के मौके पर छलका युवराज सिंह का दर्द, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना 'दुख'

जन्मदिन के मौके पर छलका युवराज सिंह का दर्द, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना 'दुख'

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 12, 2020 09:25 am IST,  Updated : Dec 12, 2020 09:25 am IST

युवराज ने इस संदेश के साथ ही कहा है कि उनके पिता ने जो भी बयान दिया है वह उनके निजी है। उस बयान से मेरा कोई लेना देना नहीं है।

Happy Birthday Yuvraj Singh, Yuvraj Singh- India TV Hindi
Yuvraj Singh Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर पिता योगराज सिंह के द्वारा दिए विवादित बयान को लेकर सफाई दी है। युवराज ने सोशल मीडिया पर एक पत्र पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पिता के बयान से वह आहत और दुखी है। 

युवराज ने इस संदेश के साथ ही कहा है कि उनके पिता ने जो भी बयान दिया है वह उनके निजी है। उस बयान से मेरा कोई लेना देना नहीं है।

आपको बता दें कि योगराज सिंह किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे, उसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी कही जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग बहस करने लगे और योगराज सिंह के बयान को हिन्दु विरोधी बताया गया था।

 ऐसे में अब युवराज  ने अपने बर्थडे के दिन अपने पिता को लेकर बयान देकर उन लोगों को शांत कर दिया है जो सोशल मीडिया पर लगातार युवी से माफी मांगने की बात कह रहे थे।

यह पहली बार नहीं है जब युवराज के पिता विवादों में आए हैं। इससे पहले भी वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी कई बार ऐसा बयान दे चुके हैं जिसके कारण उनकी खूब आलोचना हुई है। हालांकि युवराज सिंह ने कभी धोनी को लेकर कोई विवादित बयान नहीं दिया है।

युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के एक महत्वपूर्ण ऑलराउंडर रह चुके हैं। उन्होंने अपने दमदार खेल से भारत को टी-20 विश्व कप और वनडे विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल