1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जैक क्राउली ने माना, इस बल्लेबाज की मदद से वो पाकिस्तान के खिलाफ जड़ पाए शतक

जैक क्राउली ने माना, इस बल्लेबाज की मदद से वो पाकिस्तान के खिलाफ जड़ पाए शतक

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2020 01:12 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 01:12 pm IST

22 वर्षीय क्राउली ने पांचवें ओवर में क्रीज पर कदम रखा और शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करके अपने करियर का पहला शतक जमाया। 

Zak Crawley- India TV Hindi
Zak Crawley Image Source : PTI

साउथैम्पटन। इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉक क्राउली ने स्वीकार किया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन 90 रन के बाद नर्वस थे, लेकिन जोस बटलर जैसे ‘शांत दिमाग’ के बल्लेबाज के साथ होने के कारण उन्हें स्थिति से निपटने में मदद मिली और वह इस प्रारूप में पहला शतक जड़ने में सफल रहे।

अपना आठवां टेस्ट खेल रहे 22 वर्षीय क्राउली ने पांचवें ओवर में क्रीज पर कदम रखा और शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करके अपने करियर का पहला शतक जमाया। वह अभी 171 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने बटलर (नाबाद 87) के साथ पांचवें विकेट के लिये 205 रन की अटूट साझेदारी की है। इस साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने पहले दिन चार विकेट पर 332 रन बना लिये। 

क्राउली ने कहा, ‘‘ जब मैं लगभग 91 रन पर था, तब मैं वास्तव में नर्वस था। जोस (बटलर) को हालांकि ऐसा नहीं लगा। शायद मैं अपनी घबराहट को अच्छी तरह से छिपा रहा था।’’ क्राउली और बटलर ने ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाली जबकि इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 127 रन था।

स्काई स्पोर्ट्स के मुताबिक क्राउली ने कहा, ‘‘ जोस के साथ बल्लेबाजी करना आसान था । वह बहुत शांत दिमाग के है और वह हमेशा आपको सतर्क रहने के लिए कहते है। मुझे लगता है कि इसीलिए हम अच्छी साझेदारी बनाने में सफल रहे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ क्रिकेट के मैदान पर यह मेरा सबसे अच्छा अहसास था, उम्मीद है कि ऐसा और होगा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।