1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जाम्पा को लाने का मकसद RCB की स्पिन ताकत को बढ़ाना है : माइक हेसन

जाम्पा को लाने का मकसद RCB की स्पिन ताकत को बढ़ाना है : माइक हेसन

 Reported By: IANS
 Published : Sep 01, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 02:07 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए केन रिचर्डसन के नाम वापस लेने के बाद एडम जाम्पा को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। 

जाम्पा को लाने का मकसद...- India TV Hindi
जाम्पा को लाने का मकसद RCB की स्पिन ताकत को बढ़ाना है : माइक हेसन Image Source : GETTY IMAGES

दुबई| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए केन रिचर्डसन के नाम वापस लेने के बाद एडम जाम्पा को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। रिचर्डसन ने बच्चे के जन्म के कारण आईपीएल से नाम वापस लिया है। टीम के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने केन की जगह जाम्पा को लाने का मकसद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का कवर तैयार करना और टीम की स्पिन ताकत को बढ़ाना बताया है।

IPL 2020 के लिए UAE पहुंचे डुप्लेसिस, एनगिडी और रबाडा

हेसन ने कहा, "इस आईपीएल में केन हमारे साथ नहीं होंगे इस बात से हम निराश हैं। वह इस समय अपने खेल के शीर्ष पर हैं। हालांकि जैसे ही हमें पता चला कि केन और निकी का बच्चा आईपीएल के दौरान हो सकता है तो यह उनका लिए अच्छा समय है, और हम पूरी तरह से उनका साथ देंगे।"

उन्होंने कहा, "यूएई की स्थिति को लेकर जब हम अपनी टीम को देखते हैं तो, हमें लगा कि हमें टीम में एक और अच्छा लेग स्पिनर एडम जाम्पा के रूप में शामिल करना चाहिए जो चहल का कवर हो और अगर स्थिति स्पिनरों की मददगार होती है तो हमें एक और विकल्प मुहैया कराए।"

जानिए क्यों जवागल श्रीनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया क्रिकेट का 'योगी'

केन और जाम्पा इस समय आस्ट्रेलियाई टीम के साथ इंग्लैंड में हैं। दोनों देशों के बीच तीन टी-20 मैचों और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। कोविड-19 के कारण इस बार का आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच होना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल