विराट का विवादित विकेट, अक्षर की दमदार बैटिंग, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला
Cricket | February 18, 2023 17:58 ISTबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मैदान पर ऐसी कई घटनाएं हुई जिसने इस मुकाबले को काफी रोमांचक बना दिया। इस मैच में बने रहने के लिए खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम को मेहमानों पर आक्रामक अंदाज में पहली गेंद से ही हमले करने होंगे।