बाबर आजम की इस हरकत से पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, पीसीबी ने कप्तान से मांगा जवाब
Cricket | May 20, 2022 12:05 ISTबाबर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट किये जाने के बाद आलोचनाओं के घेरे में आ गये थे। इस तस्वीर में उनके भाई सफीर को नेट पर अभ्यास करते दिखाया गया है जिसमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी उनको गेंदबाजी कर रहे हैं।