1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की कप्तानी पर उठाए सवाल, सौरव गांगुली की कैप्टेंसी पर कही ये बात!

वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की कप्तानी पर उठाए सवाल, सौरव गांगुली की कैप्टेंसी पर कही ये बात!

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 19, 2022 07:31 pm IST,  Updated : May 19, 2022 07:31 pm IST

वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि, विराट ने कुछ खिलाड़ियों का समर्थन किया, कुछ का नहीं किया

सौरव गांगुली,...- India TV Hindi
सौरव गांगुली, विरेंद्र सहवाग और विराट कोहली Image Source : GETTY IMAGES, PTI

Highlights

  • सहवाग ने कहा- गांगुली जैसी टीम नहीं बना पाए विराट
  • गांगुली को सहवाग ने बताया सबसे सफल कप्तानों में से एक
  • विराट कोहली की कप्तानी पर वीरू ने उठाए बड़े सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की कप्तानी हमेशा से ही सवालों के घेरे में रहती थी। निश्चित आंकड़ों के हिसाब से वह सफल कप्तानों में से एक थे, लेकिन कई पूर्व क्रिकेटर उनकी कप्तानी से खुश नहीं रहते थे। इसी कड़ी में पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कोहली की कप्तानी की तुलना भारत के सफलतम कप्तानों में से एक रहे सौरव गांगुली से की है। उन्होंने कहा है कि, गांगुली जैसी टीम विराट नहीं बना पाए।

वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि सौरव गांगुली की कप्तानी भारतीय क्रिकेट में किसी और की तुलना में अधिक अच्छी रही है। उन्होंने विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा कि, कप्तान के रूप में विराट कोहली का रिकॉर्ड भले ही अच्छा रहा हो, लेकिन वह गांगुली जैसी टीम नहीं बना पाए हैं। सहवाग ने एक इंटरव्यू में भारत की कप्तानी पर खुलकर बातचीत की और कहा कि, गांगुली ने एक नई टीम बनाई थी, नए खिलाड़ियों का हमेशा समर्थन किया। मुझे संदेह है कि शायद ही कोहली ने अपने कार्यकाल में ऐसा किया हो।"

'कोहली ने कुछ खिलाड़ियों का समर्थन नहीं किया!'

2007 टी20 और 2011 की वनडे विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा रहे सहवाग ने आगे कहा कि, कोहली की कप्तानी के दौरान 2-3 साल के लिए लगभग हर टेस्ट के बाद टीम को बदलने का चलन था, चाहे वे जीते या हारे। मेरी राय में नंबर 1 कप्तान वह है जो एक टीम बनाता है और अपने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देता है। उन्होंने (कोहली) कुछ खिलाड़ियों का समर्थन किया, कुछ का नहीं किया।"

IPL 2022 Playoffs : रोहित शर्मा के हाथ में होगी विराट कोहली और रिषभ पंत की किस्मत

ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ पर भी बोले वीरू

ऋषभ पंत की आक्रामकता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि,'पंत सीमित ओवरों के क्रिकेट में खुल कर खेलने पर अधिक सफल होंगे। हम 50 या 100 रन बनाने के लिए सीमित ओवरों में नहीं खेलते हैं, बल्कि तेज गति से रन बनाने के लिए खेलते हैं, चाहे हालात कोई भी हो। नंबर 4 या 5 पर वह खुद को उन स्थितियों में पाएंगे, जो अधिक जिम्मेदारी की मांग करते हैं, लेकिन अगर वह खुलते हैं, तो वह कहीं अधिक सफल होंगे।"

इसके अलावा सहवाग ने पृथ्वी शॉ को भविष्य में देखने वाले खिलाड़ी के रूप में भी चुना। सहवाग ने कहा, "वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो टेस्ट क्रिकेट में अच्छा कर सकते हैं। सामने वाली टीम को सोचना होगा कि क्या शॉ और पंत के रहते हुए 400 रन पर्याप्त होंगे। शॉ और पंत भारत को टेस्ट क्रिकेट पर राज करने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने में मदद कर सकते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल