1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना के चलते अमेरिका और आयरलैंड के बीच पहला वनडे मैच रद्द

कोरोना के चलते अमेरिका और आयरलैंड के बीच पहला वनडे मैच रद्द

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 25, 2021 03:28 pm IST,  Updated : Dec 25, 2021 03:28 pm IST

अमेरिका और आयरलैंड के बीच रविवार को खेला जाने वाला पहला वनडे मैच अंपायरिंग टीम में कोविड-19 का मामला पाये जाने के कारण रद्द कर दिया गया।

कोरोना के चलते...- India TV Hindi
कोरोना के चलते अमेरिका और आयरलैंड के बीच पहला वनडे मैच रद्द Image Source : USA CRICKET

फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका)। कोरोना ने एक बार फिर खेल आयोजन को अपना शिकार बनाना शुरु कर दिया है। इस बार अमेरिका और आयरलैंड के बीच रविवार को खेला जाने वाला पहला वनडे मैच अंपायरिंग टीम में कोविड-19 का मामला पाये जाने के कारण रद्द कर दिया गया।

अमेरिका क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘अमेरिका क्रिकेट और क्रिकेट आयरलैंड आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि श्रृंखला के बाकी मैच पूर्व कार्यक्रम के अनुसार खेले जा सकें।’’ इसमें कहा गया है कि एक अंपायर को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है लेकिन जिन तीन अन्य को मैच में अंपायरिंग करनी थी उन्हें करीबी संपर्क माना जा रहा है और इसलिए कोई भी अंपायर मैच के लिये उपलब्ध नहीं रहेगा।

दूसरा वनडे मंगलवार और तीसरा मैच गुरुवार को खेला जाना है। इससे पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर रही थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल