1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 300+ रनों का जादुई आंकड़ा, ना किसी ने शतक लगाया और ना ही जड़ा अर्धशतक; फिर भी हुआ ऐसा करिश्मा

300+ रनों का जादुई आंकड़ा, ना किसी ने शतक लगाया और ना ही जड़ा अर्धशतक; फिर भी हुआ ऐसा करिश्मा

 Published : Sep 06, 2025 04:45 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 04:45 pm IST

अफगानिस्तानी टीम ट्राई सीरीज 2025 के फाइनल में पहुंच गई है। लेकिन इससे पहले ही टीम ने यूएई को करीबी मुकाबले में शिकस्त दी है।

Rahmanullah Gurbaz- India TV Hindi
रहमानुल्लाह गुरबाज Image Source : AP

ट्राई सीरीज 2025 में अफगानिस्तानी टीम ने यूएई की टीम को चार रनों से हरा दिया। मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद यूएई की टीम सिर्फ 166 रनों पर ही सिमट गई। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने ना ही शतक लगाया और ना ही अर्धशतक। फिर भी एक खास रिकॉर्ड बन गया है।

T20I क्रिकेट में दूसरी बार हुआ ऐसा कमाल

मैच में दोनों टीमों की तरफ से कुल 336 रन बने। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है, जब किसी मैच में ना ही शतक लगा और ना ही अर्धशतक फिर भी 300+ रन बन गए। इससे पहले साल 2016 में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच T20I मैच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों की तरफ से कुल 369 रन बने थे। तब उस मैच में भी किसी बल्लेबाज ने शतक और अर्धशतक नहीं लगाया था।

ओपनर्स ने रखी बड़े स्कोर की नींव

अफगानिस्तानी टीम को इब्राहिम जादरान (48 रन) और रहमानुल्लाह गुरबाज (40 रन) ने 98 रनों की साझेदारी करके बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इसके अलावा करीम जनत ने 28 रन और गुलबदीन नईब ने 20 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही अफगानिस्तानी टीम 170 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। 

टारगेट नहीं चेज कर पाई यूएई की टीम

दूसरी तरफ यूएई की टीम के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम (44 रन) और आसिफ खान ने अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन ये दोनों प्लेयर्स अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। अंत में आसिफ ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। अलीशान शराफू ने 27 रनों का योगदान दिया। मुहम्मद जोएब ने 23 रन बनाए। लेकिन यूएई की टीम टारगेट से 4 रन पीछे रह गई और निर्धारित 20 ओवर्स में 166 रन ही बना पाई।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान का 4 साल बाद दौरा करेगी ये चैंपियन टीम, इस शहर में 17 साल बाद खेला जाएगा ODI

सूर्यकुमार यादव के पास बड़ा मौका, इस मामले में सुरेश रैना को छोड़ सकते हैं पीछे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल