1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट जगत ने 73वें गणतंत्र दिवस पर कुछ इस अंदाज में देशवासियों को दी बधाई

क्रिकेट जगत ने 73वें गणतंत्र दिवस पर कुछ इस अंदाज में देशवासियों को दी बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 26, 2022 12:27 pm IST,  Updated : Jan 26, 2022 12:27 pm IST

भारतीय क्रिकेट जगत कई मशहूर हस्तियों ने  सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। 

विराट कोहली (File Photo)- India TV Hindi
विराट कोहली (File Photo) Image Source : GETTY

Highlights

  • भारतीय क्रिकेट सितारों ने 73वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी बधाई।
  • विराट कोहली ने ट्विटर पर गणतंत्र दिवस की खास अंदाज में बधाई दी।

भारत के 73वें गणतंत्र दिवस को पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट जगत कई मशहूर हस्तियों ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर इस खास दिन को याद कर देशवासियों को बधाई दी।

विराट कोहली ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय होने पर गर्व है।"

रविंद्र जडेजा ने लिखा, "मेरे सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमें अपने देश की विविधता, जीवंतता और संस्कृति पर गर्व है। जय हिन्द।"

हरभजन सिंह ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के साथ-साथ ट्विटर पर दो फोटो भी शेयर किए। उन्होंने ट्वीट में लिखा, गणतंत्र दिवस की सब भारत वासियों को  हार्दिक शुभकामनाएं।"

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, " हमारे 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रत्येक भारतीय को बधाई। हमारी विविधता ही हमारी सुंदरता है और मैं सभी के लिए शांति, अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। जय हिन्द!"

https://twitter.com/VVSLaxman281/status/1486172951171178501

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल