Abhishek Sharma Batting: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप 2025 में मुकाबला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को जीतने के लिए 128 रनों का टारगेट दिया है। मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ खास कमाल नहीं दिखा पाए। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और पाकिस्तानी बॉलर्स की धज्जियां उड़ा दी।
शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर ही जड़ा चौका
अभिषेक शर्मा ने क्रीज पर आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग की और अपने इरादे जाहिर कर दिए। पाकिस्तान के लिए पहला ओवर शाहीन शाह अफरीदी लेकर आए और अभिषेक ने उनके ओवर की पहली गेंद पर ही चौका लगाया। इसके बाद उनकी दूसरी गेंद पर अभिषेक ने छक्का लगाया और उनकी सारी हेकड़ी निकाल दी। शाहीन के इस ओवर में कुल 12 रन बने।
अभिषेक ने मैच में 238 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन
अभिषेक शर्मा यहीं नहीं रुके। इसके बाद जब शाहीन शाह अफरीदी दूसरा ओवर लेकर आए, तब अभिषेक ने इस ओवर में फिर से पहली गेंद पर चौका लगाया और तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। शाहीन को समझ ही नहीं आया कि उन्हें कहां पर गेंदबाजी करें। वह पूरी तरह से अपनी लाइन और लेंथ से भटके हुए नजर आए। अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 13 गेंदों में कुल 31 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। उन्होंने 238.46 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और पाकिस्तानी गेंदबाजों की कलई खोल दी।
कुलदीप यादव ने हासिल किए तीन विकेट
मैच में पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब सैम अयूब बिना खाता खोले हार्दिक पांड्या की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश की। फरहान ने 40 रन बनाए। वहीं अंत में शाहीन अफरीदी ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही पाकिस्तानी टीम 127 रन तक पहुंच सकी। वरना उनका और बुरा हाल हो सकता था। भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें:
जसप्रीत बुमराह ने भुवनेश्वर कुमार को छोड़ा पीछे, 2 विकेट लेकर ही T20I में कर डाला कमाल
पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दी करारी मात, स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की पारी गई बेकार