1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अभिषेक शर्मा पर मंडराया खतरा, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने दे दी चुनौती

अभिषेक शर्मा पर मंडराया खतरा, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने दे दी चुनौती

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 02, 2026 05:17 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 05:17 pm IST

आईसीसी की ओर से जो नई रैंकिंग जारी की गई है, उसमें साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने लंबी छलांग मारी है। वे अब अभिषेक शर्मा के बिल्कुल करीब आ गए हैं और उन्हें पीछे भी कर सकते हैं।

abhishek sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AP

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इसमें अभिषेक शर्मा का भी नाम है। अभी कुछ दिन पहले तक वे आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हुआ करते थे, लेकिन अब वे वहां से नीचे आ गए हैं। इस बीच साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने भी उन्हें चुनौती दे दी है। अब अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर से भी नीचे आ सकते हैं। 

आईसीसी टी20 रैंकिंग में डेवाल्ड ब्रेविस ने मारी जबरदस्त छलांग, नंबर 4 पर पहुंचे

आईसीसी ने टी20 की जो नई रैंकिंग जारी की है, उसमें डेवाल्ड ब्रेविस ने जबरदस्त छलांग मारी है। अब वे छह स्थानों की छलांग लगाने के बाद सीधे नंबर चार पर पहुंच गए हैं। उधर कभी नंबर एक पर रहे अभिषेक शर्मा ज्यादा रन ना बना पाने के कारण अब नंबर तीन पर आ गए हैं। अभिषेक शर्मा की रेटिंग 819 की है और डेवाल्ड ब्रेविस की रेटिंग 806 की है। यानी दोनों के बीच केवल 14 अंकों का है, जो कभी भी खत्म हो सकता है। 

साउथ अफ्रीकी टीम खेल रही है त्रिकोणीय सीरीज

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच इस वक्त त्रिकोणीय सीरीज चल रही है। जिसके पहले तीन मैचों में ब्रेविस ने कमाल की बल्लेबाजी, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में देखने के लिए मिल रहा है। इस सीरीज के पहले मैच में ब्रेविस ने 75 रन बनाए और दूसरे में भी नाबाद 75 रनों की पारी खेली। तीसरे मैच में उन्होंने 41 रन बनाए। यानी दो मैचों में उनके नाम दो अर्धशतक आ चुके हैं। 

अभिषेक शर्मा से छिन सकती है नंबर तीन की कुर्सी

अ​भिषेक शर्मा अब सीधे भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज में खेलने उतरेंगे, जिसका पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इससे पहले ही ब्रेविस को त्रिकोणीय सीरीज में कुछ और मैच खेलने का मौका मिलेगा। इस बीच हो सकता है कि जल्द ही ब्रेवस कुछ और अच्छी पारियां खेलकर पहले ही अभिषेक शर्मा को पीछे कर दें। यानी आने वाले कुछ मैच अभिषेक और ब्रेविस के लिए काफी अहम होने वाले हैं। साथ ही भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज भी अभिषेक के लिए खास होगी, उसमें उन्हें रन बनाने ही होंगे।

यह भी पढ़ें 

दलीप ट्रॉफी की दोनों फाइनलिस्ट के नाम तय, ईशान किशन और तिलक वर्मा में होगी खिताबी भिड़ंत

ICC Rankings में फिर उलटफेर, जो रूट और शुभमन गिल को नुकसान, बाबर आजम को जबरदस्त घाटा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल