1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: अभिषेक शर्मा का भीड़ में लड़की ने हाथ पकड़कर खींचा, थोड़ी देर के लिए सभी रह गए हैरान

VIDEO: अभिषेक शर्मा का भीड़ में लड़की ने हाथ पकड़कर खींचा, थोड़ी देर के लिए सभी रह गए हैरान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 26, 2026 10:09 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 10:09 pm IST

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के फैंस हर कहीं देखने को मिलते हैं, जिसमें ऐसी ही एक घटना सामने आई जब जयपुर में मुकाबला खेलने के लिए होटल से निकलते समय वहां पर एक लड़की ने अचानक अभिषेक का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ खींचा।

Abhishek Sharma getting pulled by a girl- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा का लड़की ने हाथ पकड़कर खींचा। Image Source : SCREENGRAB/X/@DEEPU_DROPS

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का आईपीएल 2026 में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिल रहा है। वहीं उनकी बल्लेबाजी के फैन भी हर जगह देखने को मिलते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेला जिसको वह आसानी से 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे। इस मैच से पहले जब एसआरएच की टीम जयपुर में होटल से सवाई मानसिंह स्टेडियम जा रही थी तो उसी दौरान अभिषेक शर्मा के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसे देख सभी थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए।

अचानक लड़की ने अभिषेक का हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा

अभिषेक शर्मा जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए जयपुर में टीम के साथ होटल बाहर निकल रहे थे तो इसी दौरान वहां पर मौजूद कुछ फैंस में से एक लड़की ने अचानक उनका हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया। अभिषेक शर्मा का जब हाथ पकड़कर खींचा गया तो वह हैरान रह गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बीच में आकर अभिषेक का हाथ छुड़वाया। इस घटना के बाद अभिषेक मुस्कुराते हुए नजर आए।

इस सीजन जमकर बोल रहा है अभिषेक शर्मा का बल्ला

आईपीएल के 19वें सीजन में अभिषेक शर्मा का शुरुआती कुछ मैचों में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 135 रनों की नाबाद बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली। वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी अभिषेक शर्मा ने 57 रनों की अहम पारी खेली। इस सीजन अब तक अभिषेक शर्मा के बल्ले से तीन अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी देखने को मिली जिसके दम पर वह 54.29 के औसत से 380 रन आईपीएल के इस सीजन में बना चुके हैं जिसमें उनके पास अभी ऑरेंज कैप भी है।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर बात की जाए तो वह 8 मैचों में से 5 में जीत हासिल करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में अभी 10 अंकों के साथ अभी तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आईपीएल के 19वें सीजन में अपना अगला मुकाबला अब 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन में पहली भिड़ंत होगी।

ये भी पढ़ें

VIDEO: KKR vs LSG मैच में बवाल, अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट, गुस्से में जमीन में दे मारा बल्ला

VIDEO: संजू सैमसन ने पलक झपकने से पहले किया शुभमन गिल का काम तमाम, फैंस को आई धोनी की याद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल