Abhishek Sharma Record: टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच में 39 गेंदों में 74 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और 5 छक्के लगाए। इन पांच छक्कों के साथ ही उन्होंने टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। अगले मैच में अभिषेक इस मामले में रोहित से आगे निकल सकते हैं।
रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं अभिषेक शर्मा
टी-20 एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। उन्होंने 9 मैचों में मैचों में 12 सिक्स लगाए थे। वहीं अभिषेक शर्मा ने ये कारनामा 4 मैचों में ही कर दिया। अभिषेक ने सिर्फ 4 मैचों में 12 सिक्स लगा दिए हैं। उन्होंने रोहित की बराबरी कर ली है। इसके बाद लिस्ट में विराट कोहली का नाम है। विराट ने 10 मैचों में 11 सिक्स लगाए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 9 मैचों में 10 छक्के लगाए हैं। अगले मैच में 1 सिक्स लगाकर वह सबसे आगे निकल सकते हैं।
अभिषेक शर्मा के पास टॉप पर पहुंचने का मौका
टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में टॉप पर रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम है। गुरबाज ने 8 मैचों में 15 सिक्स लगाए हैं। हांगकांग के बाबर हयात इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। बाबर ने 8 मैचों में 14 सिक्स लगाए थे। वहीं अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान 8 मैचों में 13 सिक्स लगाकर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 12 छक्के के साथ अभिषेक शर्मा चौथे नंबर पर है। इस एशिया कप में वह सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में टॉप पर भी पहुंच सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें चार सिक्स की जरूरत है।
एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
टी-20 एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा इस वक्त सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर है। अभिषेक ने अब तक 4 मैचों में 43.25 की औसत और 208.43 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 17 चौके और 12 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। इसके बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा हैं। उन्होंने अब तक 4 मैचों की 3 पारियों में 90 रन बनाए हैं। ऐसे में आने वाले मैचों में कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित बाकी के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें
धाकड़ खिलाड़ी ने किया संन्यास से वापसी का ऐलान, 2 साल बाद अचानक टीम में हुआ कमबैक
पोलार्ड ने 4 कैच लपक बनाया बहुत बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूरी दुनिया में ऐसा करने वाले इकलौते प्लेयर