1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धाकड़ खिलाड़ी ने किया संन्यास से वापसी का ऐलान, 2 साल बाद अचानक टीम में हुआ कमबैक

धाकड़ खिलाड़ी ने किया संन्यास से वापसी का ऐलान, 2 साल बाद अचानक टीम में हुआ कमबैक

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 22, 2025 02:23 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 02:29 pm IST

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका की टीम पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज के अलावा ODI और T20I सीरीज भी खेलेगी।

Quinton De Kock - India TV Hindi
क्विंटन डी कॉक Image Source : PTI

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका की टीम पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट, ODI और T20I सीरीज खेलेगी। टेस्ट सीरीज में 2 मुकाबले खेले जाएंगे जबकि T20I और ODI सीरीज 3-3 मैचों की होगी। इन तीनों सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बता दें, साउथ अफ्रीका के पाकिस्तान दौरे का 12 अक्टूबर से आगाज होगा।

12 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाने वाले दो टेस्ट मैचों के जरिए साउथ अफ्रीकी टीम ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। टेस्ट कप्तान टेंबा बावुमा पिंडली की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी गैरमौजूदगी में एडन मारक्रम को कप्तानी सौंपी गई है। स्पिनर साइमन हार्मर को लंबे समय बाद टीम में जगह मिली है। उनके साथ सेनुरन मुथुसामी और प्रेनेलन सुब्रायन को भी टीम में शामिल किया गया है। केशव महाराज चोट से उबर रहे हैं और उन्हें सिर्फ दूसरे टेस्ट के लिए चुना गया है।

क्विंटन डिकॉक ने वापस लिया रिटायरमेंट

T20 टीम की कप्तानी डेविड मिलर को सौंपी गई है, जबकि ODI टीम की कमान मैथ्यू ब्रीट्जके संभालेंगे। सबसे बड़ा सरप्राइज क्विंटन डिकॉक की वापसी है। उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप के बाद ODI क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब दोबारा खेलने का फैसला किया है। डिकॉक को पाकिस्तान के खिलाफ T20 और ODI दोनों टीमों में चुना गया है। इसके अलावा, सिनेतेंबा क्यूशिले और रिवाल्डो मूनसामी को पहली बार मौका दिया गया है।

पाकिस्तान दौरा होगा बड़ी चुनौती

पाकिस्तान दौरे के लिए टीम के ऐलान के बाद सिलेक्टर पैट्रिक मोरोनी ने कहा कि पाकिस्तान दौरा टीम के लिए बड़ी चुनौती है और इसी से उनके नए चक्र की शुरुआत होगी। वहीं, कोच शुक्री कॉनराड ने कहा कि बावुमा की कमी खलेगी, लेकिन टीम में अनुभव की कमी नहीं है। उन्होंने डिकॉक की वापसी को टीम के लिए बड़ा फायदा बताया।

साउथ अफ्रीका के पाकिस्तान दौरे का शेड्यूल

टेस्ट सीरीज

  • पहला टेस्ट: 12-16 अक्टूबर, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • दूसरा टेस्ट: 20- 24 अक्टूबर, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

T20 सीरीज

  • पहला T20I: 28 अक्टूबर, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
  • दूसरा T20I: 31 अक्टूबर, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • तीसरा T20I: 1 नवंबर, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

ODI सीरीज

  • पहला ODI: 4 नवंबर, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद
  • दूसरा ODI: 6 नवंबर, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद
  • तीसरा ODI: 8 नवंबर, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद

पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम: एडन मारक्रम (कप्तान), डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जेनसन, केशव महाराज*, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायन  और काइल वेरेन।

पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका की T20I टीम: डेविड मिलर (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर , गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमेलाने और लिजाद विलियम्स।

पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका की ODI टीम: मैथ्यू ब्रीट्जके (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और सिनेथेम्बा केशिले।

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के अलावा नामीबिया के खिलाफ एकमात्र T20I के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है। 11 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और नामीबिया आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 

नामीबिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की T20I टीम: डोनोवन फरेरा (कप्तान), नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमन, क्वेना मफाका, रिवाल्डो मूनसामी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमेलाने, जेसन स्मिथ, और लिजाद विलियम्स।

यह भी पढ़ें:

भारत से करारी शिकस्त मिलने पर पाक कप्तान ने रोया दुखड़ा, बताया कहां हारा पाकिस्तान?

टीम इंडिया का घर से ज्यादा विदेश में बज रहा डंका, पाकिस्तान की हार से ईडन गार्डन्स पीछे छूटा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल