चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आठवां मैच अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजी इब्राहिम जादरान ने शानदार शतकीय पारी खेलकर रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी है। जादरान इस मैच में 146 गेंदों में 177 रन बनाकर आउट हुए। यह 23 वर्षीय इब्राहिम के वनडे करियर का छठा शतक है। इस शतक के साथ ही उन्होंने कुछ और रिकार्ड भी अपने नाम किए।
अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- 177 इब्राहिम जादरान बनाम इंग्लैंड लाहौर 2025
- 162 इब्राहिम जादरान बनाम श्रीलंका पल्लेकेले 2022
- 151 रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम पाकिस्तान हंबनटोटा 2023
- 149* अजमतुल्लाह उमरजई बनाम श्रीलंका पल्लेकेले 2024
- 145 रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम बांग्लादेश चटोग्राम 2023
मुकाबले की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 326 रनों की जरूरत है। अफगानिस्तान के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। शाहिदी ने 40 और ओमरजई ने 31 गेंदों में ताबड़तोड़ 41 रन बनाए। इसके बाद आखिर के ओवर में मोहम्मद नबी और इब्राहिम जादरान ने कुछ आक्रमक शॉट्स लगाए और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। नबी ने 24 गेंद पर 40 रनों की तेज पारी खेली।
यह भी पढ़ें
अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, ICC टूर्नामेंट में पहली बार कर दिया बड़ा कारनामा
अजहरुद्दीन छूटे पीछे, अब राहुल द्रविड़ की बारी, कोहली कर रहे एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की तैयार