1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 26, 2026 07:37 pm IST,  Updated : May 26, 2026 08:16 pm IST

Afghanistan Squad for India Tour: अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। इस दौरे पर हश्मतुल्लाह शाहीदी अफगानिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Afghanistan Cricket team- India TV Hindi
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : X@ACB

Afghanistan Squad for India Tour: अफगानिस्तान की टीम जून में तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत का दौरा करने वाली है। इस दौरे के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के दौरान हश्मतुल्लाह शाहिदी अफगानिस्तान की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस दौरे की शुरुआत टेस्ट मैच से होने वाली है। दोनों टीमों के बीच ये टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।

राशिद खान टेस्ट टीम से बाहर

अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं। दरअसल राशिद टेस्ट फॉर्मेट से ज्यादा फोकस व्हाइट बॉल क्रिकेट पर देना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने इस टेस्ट मैच से बाहर रहने का फैसला लिया है। वह भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। राशिद की गैरमौजूदगी में शराफुदीन अशरफ और कैस अहमद टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे।

युवा प्लेयर्स को भी मिला है मौका

एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान ने अलग टीम चयन में थोड़ा बदलाव किया है। सेलेक्टर्स ने अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह जादरान और शराफुद्दीन अशरफ को रेड-बॉल टीम में शामिल किया गया है। वहीं रहमत शाह और गुरबाज जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है, जबकि इकरम अलीखिल और अफसर जजई को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। अफगानिस्तान ने फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट में युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। वहां उन्होंने बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम सफी को मौका दिया है।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अफगानिस्तान की वनडे टीम

हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया यू रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी

रिजर्व पूल: कैस अहमद, सलीम सफी, बशीर अहमद

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टेस्ट टीम

हश्मतुल्लाह  शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी

रिजर्व पूल: बशीर अहमद, बहिर शाह, इस्मत आलम

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया के लिए साल 2022 से नहीं खेला कोई मुकाबला, अब आईपीएल में तहलका मचा फिर ठोक दी ताल

कप्तान ही हो गया वनडे सीरीज से बाहर, अचानक सामने आई चोट ने बिगाड़ा खेल, अ​ब किसके पास होगी कमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल