1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट जगत में शोक की लहर, स्टार अफगान बल्लेबाज की मां का हुआ निधन

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, स्टार अफगान बल्लेबाज की मां का हुआ निधन

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 14, 2026 05:28 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 05:28 pm IST

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर रहमानुल्लाह गुरबाज की मां का निधन हो गया है, जिससे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। इस दुखद मौके पर मोहम्मद नबी ने संवेदना व्यक्त की है।

Rahmanullah Gurbaz - India TV Hindi
रहमानुल्लाह गुरबाज Image Source : AFP

Rahmanullah Gurbaz mother passed away: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने खिलाड़ियों और फैंस को गहरे शोक में डाल दिया है। अफगानिस्तान के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की मां का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई गुरबाज और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है। गुरबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं, हाल के वर्षों में अफगानिस्तान क्रिकेट का एक अहम चेहरा बनकर उभरे हैं। ऐसे मुश्किल समय में पूरा क्रिकेट समुदाय उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है।

नबी ने जताया शोक

अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने भी इस दुखद मौके पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-  ईश्वर हमारे नेशनल स्टार रहमानुल्लाह गुरबाज की मां पर रहम करे और उन्हें जन्नत-उल-फिरदौस अता करे। वह उनके परिवार और सभी चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

यह खबर न सिर्फ अफगानिस्तान बल्कि पूरी क्रिकेट बिरादरी के लिए भावुक कर देने वाली है। खिलाड़ियों, बोर्ड और फैंस द्वारा लगातार गुरबाज के लिए दुआएं और संदेश भेजे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थन में कई पोस्ट सामने आ रहे हैं, जो इस कठिन समय में उन्हें हिम्मत देने का काम कर रहे हैं। रहमानुल्लाह गुरबाज ने कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी बल्लेबाजी ने कई मौकों पर टीम को मजबूती दी है और वह भविष्य के बड़े सितारों में गिने जाते हैं।

फरवरी में खेला था आखिरी मैच

रहमानुल्लाह गुरबाज लगभग 2 महीने से क्रिकेट से दूर हैं। वह आखिरी बार T20 वर्ल्ड कप में खेलते नजर आए थे। उन्होंने 19 फरवरी को चेन्नई में कनाडा के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेला था। गुरबाज PSL में खेलने वाले थे, लेकिन उन्होंने पेशावर जल्मी द्वारा उन्हें लीग के 11वें सीजन के लिए सीधे तौर पर साइन किए जाने की घोषणा के महज दो दिन बाद अपना नाम वापस ले लिया था। गुरबाज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अपने इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने इसके पीछे निजी व्यस्तताओं और अपने चैरिटी फाउंडेशन से जुड़े अधूरे कामों का हवाला दिया।

यह भी पढ़ें

Sanju Samson ICC Award: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मचाया तहलका

PSL में खेल रहे IPL से रिजेक्ट प्लेयर, अब PCB ने खिसियाहट में किस खिलाड़ी पर लगा दिया 2 साल का बैन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल