1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 WC के लिए अब इस टीम का ऐलान, 1 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी, दिग्गज गेंदबाज को मिली कप्तानी

T20 WC के लिए अब इस टीम का ऐलान, 1 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी, दिग्गज गेंदबाज को मिली कप्तानी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Dec 31, 2025 01:05 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 01:06 pm IST

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। T20 में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले राशिद खान को टीम की कमान सौंपी गई है।

Afghanistan Cricket- India TV Hindi
राशिद खान Image Source : AP

T20 वर्ल्ड कप 2026 का अगले साल आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट के आगाज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे टीमें अपने स्क्वॉड का ऐलान कर रही हैं। इस बीच नए साल के आगाज से पहले अफगानिस्तान ने अपने वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। अफगानिस्तान ने राशिद खान को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, ऑलराउंडर गुलबदीन नैब और तेज गेंदबाज नवीन उल हक की भी 1 साल बाद टीम में वापसी हुई है, जो कंधे की चोट से ठीक होकर लौटे हैं। नवीन ने अपना पिछले T20I मैच दिसंबर 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने T20 वर्ल्ड कप के साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भी अपनी टीम चुन ली है। वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली टीम ही वेस्टइंडीज से लोहा लेती नजर आएगी। अफगान टीम T20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेगी, जिसकी मेजबानी अफगानिस्तान 19 से 22 जनवरी तक UAE में करेगा।

रिजर्व में तीन खिलाड़ी

शाहिद उल्लाह कमाल और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद इशाक ने टीम में अपनी जगह बनाए रखी है। युवा तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई को भी टीम में शामिल किया गया है। फजल हक फारूकी को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। टीम में एक खास नाम मुजीब उर रहमान का है, जिसकी वजह से एएम गजनफर को एजाज अहमदजई और होनहार युवा तेज गेंदबाज जिया उर रहमान शरीफी के साथ खिलाड़ियों के रिजर्व पूल में रखा गया है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान की टीम को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के पूल D में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, यूनाइटेड अरब अमीरात और कनाडा के साथ रखा गया है। अफगान टीम अपना पहला मैच 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे।

वेस्टइंडीज सीरीज और T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान की टीम: राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल हक फारूकी और अब्दुल्ला अहमदजई।

रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी।

यह भी पढ़ें

दिग्गज क्रिकेटर का दावा, 5वें टेस्ट के साथ खत्म हो जाएगा इस ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर

भारत से मिली हार तो छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, कहा - मुझे लगता है कि हम और बेहतर कर सकते थे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल