1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Rashid Khan: आईपीएल के बाद अफगानिस्तान के लिए चमके राशिद, हरफनमौला प्रदर्शन से जिम्बाब्वे को हराया

Rashid Khan: आईपीएल के बाद अफगानिस्तान के लिए चमके राशिद, हरफनमौला प्रदर्शन से जिम्बाब्वे को हराया

 Published : Jun 05, 2022 02:38 pm IST,  Updated : Jun 05, 2022 02:38 pm IST

अफगानिस्तान ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 60 रनों से शिकस्त दी। राशिद खान ने आईपीएल 2022 वाली फॉर्म को आगे बढ़ाया। लोअर ऑर्डर में आकर हर गेंदबाज की भरपूर ठुकाई की और गेंद हाथ में आने पर विरोधी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाया।

राशिद खान का जलवा कायम- India TV Hindi
राशिद खान का जलवा कायम Image Source : BBCI

Highlights

  • राशिद खान के हरफनमौला प्रदर्शन से जीता अफगानिस्तान
  • अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में 60 रन से हराया
  • राशिद ने 17 गेंद में बनाए 39 रन, 10 ओवर में 2 विकेट चटकाए

राशिद खान का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अपने हरफनमौला प्रदर्शन से पहले गुजरात टाइटन्स को आईपीएल खिताब जिताया, अब अपने इसी ताबड़तोड़ खेल से अफगानिस्तान को जीत दिला रहे हैं। अफगानिस्तान ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 60 रनों से करारी शिकस्त दी। इसमें राशिद का रोल ठीक आईपीएल 2022 वाला ही था। लोअर ऑर्डर में आकर हर गेंदबाज की भरपूर ठुकाई, और गेंद हाथ में आने पर विरोधी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाना।

फिर चला ‘ऑलराउंडर’ राशिद का जादू

राशिद खान का हरफनमौला प्रदर्शन
Image Source : APराशिद खान का हरफनमौला प्रदर्शन

हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान ने महज 17 गेंदों में फटाफट 39 रन बना डाले। दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 39 रन देकर दो बल्लेबाजों को चलता किया। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्ता ने 60 रन की जबरदस्त जीत दर्ज की।

अफगान बल्लेबाजों की धुआंधार बल्लेबाजी

राशिद खान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
Image Source : BBCIराशिद खान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत के बावजूद 50 ओवर में एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। गुरबाज और जदरान की सलामी जोड़ी असफल रही लेकिन इसके बाद रहमत शाह और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कमान संभाली ली। इन दोनों ने मिलकर 181 रन की साझेदारी की, जो रहमत शाह के 94 रन के निजी स्कोर पर आउट होने से टूटी। उन्होंने संभलकर खेलते हुए अपनी इस पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं कप्तान शाहिदी ने 13 चौकों की मदद से 88 रन जोड़े। लेकिन फैंस का असल एंटरटेनमेंट किया राशिद खान ने। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खान साहब ने बिना किसी भेदभाव के हर गेंदबाज की निर्ममता से पिटाई की। उन्होंने 17 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 39 रन ठोके। राशिद की इस पारी ने अफगानिस्तान को 276/5 तक पहुंचा दिया।

शानदार गेंदबाजी से लगाई जीत पर मुहर

राशिद की फिरकी पर विरोधी पस्त 
Image Source : APराशिद की फिरकी पर विरोधी पस्त 

277 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पारी तब तक पटरी पर थी जब तक सिकंदर रजा क्रीज पर थे। राशिद ने उन्हें 67 रन के निजी स्कोर पर अपनी फिरकी में फंसाकर पवेलियन भेजा। राशिद ने जहां 2 विकेट चटकाए, वहीं मोहम्मद नबी चार विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे। 50 ओवर के खात्मे पर जिम्बाब्वे की पूरी टीम 216 रन पर आउट हो गई।  

 

           

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल