Thursday, January 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, अब सिर्फ 3 टीमों का तय होना बाकी

अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, अब सिर्फ 3 टीमों का तय होना बाकी

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर आई है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अगले साल खेले जाने वाले ICC U19 वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया है।

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Apr 20, 2025 05:24 pm IST, Updated : Apr 20, 2025 05:24 pm IST
Afghanistan- India TV Hindi
Image Source : GETTY अफगानिस्तान

ICC U19 Men’s Cricket World Cup 2026: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिर चाहे वो सीनियर टीम हो या फिर जूनियर टीम। अब अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। अफगानिस्तान ने अगले साल खेले जाने वाले ICC U19 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अफगानिस्तान ने एशिया क्वालीफायर में बेहतर नेट रन रेट के आधार पर शीर्ष स्थान हासिल करते हुए U19 वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया। इस तरह नेपाल का टूर्नामेंट में खेलने का सपना चकनाचूर हो गया। काठमांडू में खेले जाने वाले एशिया क्वालीफायर मैचों का आखिरी राउंड बारिश के कारण रद्द हो गया। इस तरह नेपाल और अफगानिस्तान दोनों ने क्वालीफायर में 7-7 पाइंट हासिल किए लेकिन अफगान टीम बेहतर नेट रन रेट के चलते बाजी मारने में सफल रही।

16 टीमें करेंगी शिरकत

अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट हासिल करने वाली 13वीं टीम बन गई  है। रीजनल क्वालिफिकेशन के जरिए U19 वर्ल्ड कप में जगह बनाने वाली वह दूसरी टीम है। इससे पहले तंजानिया ने अफ्रीका क्वालिफायर जीतकर अपनी जगह पक्की की थी। ICC U19 वर्ल्ड कप का आयोजन साल 2026 में जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें शिरकत करेंगी। अब तक 13 टीमें इस वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर चुकी हैं। अब सिर्फ 3 टीमों का तय होना बाकी है।

ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर का जल्द होगा आगाज 

गौरतलब है कि पिछले U19 वर्ल्ड कप में टॉप-10 में रहने वाली टीमें अगले साल खेले जाने वाले टूर्नामेंट में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम शामिल हैं। वहीं, जिम्बाब्वे मेजबान के तौर पर टूर्नामेंट में शिरकत करता नजर आएगा। बाकी की 5 टीमों का फैसला रीजनल क्वालिफिकेशन के जरिए होना हैं, जिसमें से 2 टीमें अब तक तय हो चुकी हैं। अब सभी का पूरा फोकस ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर पर है, जहां जापान, फिजी और पीएनजी यानी पापुआ न्यू गिनी 24 से 29 अप्रैल तक जापान के सानो में वर्ल्ड कप में जगह बनाने के इरादे से एक-दूसरे का सामना करेंगे। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement