1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Hong Kong Sixes: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, कुवैत-यूएई के बाद अब नेपाल ने भी हराया

Hong Kong Sixes: टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, कुवैत-यूएई के बाद अब नेपाल ने भी हराया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 08, 2025 12:46 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 12:46 pm IST

Hong Kong Sixes: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। उन्होंने नेपाल, कुवैत और यूएई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Dinesh karthik- India TV Hindi
दिनेश कार्तिक Image Source : AP

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट 8 नवंबर का दिन टीम इंडिया के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। टीम इंडिया ने आज के दिन तीन मैच खेले और तीनों ही में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सबसे पहले कुवैत ने भारत को 27 रनों से हराया। कुवैत से हारकर टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी। इसके बाद यूएई  के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दिन के तीसरे मैच में उनका सामना नेपाल से हुआ और वहां भी टीम इंडिया को 92 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान और कुवैत की टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में

भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने पहले मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2 रनों (DLS) से हराया था, लेकिन कुवैत से मिली हार के बाद भारत को नेट रन रेट में काफी नुकसान झेलन पड़ा और उसके बाद वह टूर्नामेंट से ही बाहर हो गया। वहीं पाकिस्तान और कुवैत की टीम ने पूल सी से क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

कुवैत के कप्तान ने की शानदार बल्लेबाजी

कुवैत वाले मैच की बात करें तो कुवैत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 106 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 107 रनों का टारगेट रखा। कुवैत के कप्तान यासीन पटेल ने 14 गेंदों पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली थी, इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 8 छक्के लगाए। रॉबिन उथप्पा, प्रियांक पंचाल, दिनेश कार्तिक और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे तगड़े बल्लेबाज होने के बावजूद भारत 6 ओवर में 79 रन ही बना पाया। टीम इंडिया इस मैच में 6 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई।

बेकार गई अभिमन्यु मिथुन की पारी

यूएई के मुकाबले की बात करें तो वहां भारत ने अभिमन्यू मिथुन के धुआंधार अर्धशतक के बदौलत 108 रनों का टारगेट रखा था, कार्तिक ने 14 गेंदों में 42 रन की पारी खेली थी। मगर इसके बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा। यूएई ने इस स्कोर को 1 गेंद शेष रहते टारगेट को आसानी से चेज कर लिया।

नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया को मिली करारी हार

नेपाल के खिलाफ मैच की बात करें तो वहां पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम बिना किसी नुकसान के 6 ओवर में 137 रन बनाने में कामयाब रही। राशिद खान टीम की तरफ से 17 गेंदों में 55 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं कप्तान संदीप जोरा ने 12 गेंद में नाबाद नाबाद 47 रन तो वहीं लोकेश बम ने 7 गेंदों में 31 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 3 ओवर में 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अंत में उन्हें 92 रन से हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें

ऋषभ पंत को फिर लगी चोट, साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, देखें VIDEO

IND vs AUS: बारिश के चलते धुल सकता है पांचवां टी20 मैच, मुकाबले के दौरान ऐसा रहेगा मौसम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल