1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जस्टिन लैंगर की जगह एंड्रयू मैकडोनाल्ड को बनाया गया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच

जस्टिन लैंगर की जगह एंड्रयू मैकडोनाल्ड को बनाया गया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 05, 2022 10:47 am IST,  Updated : Feb 05, 2022 10:48 am IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप तक लैंगर के कार्यकाल विस्तार करने का फैसला किया था लेकिन उन्होंने इसे मानने से इंकार कर दिया।

Andrew McDonald Justin Langer, cricket news, latest updates, Australia, Pat Cummins, Tim Paine, Aaro- India TV Hindi
Andrew McDonald  Image Source : GETTY

Highlights

  • एंड्रयू मैकडोनाल्ड को ऑस्ट्रेलिया मेंस क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है
  • एंड्रयू मैकडोनाल्ड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जस्टिन लैंगर की जगह लेंगे

जस्टिन लैंगर के इस्तीफे के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एंड्रयू मैकडोनाल्ड को मेंस टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। लैंगर ने को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल के अंत तक कार्यकाल में विस्तार का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में अब मैकडोनाल्ड उनकी जगह लेंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप तक लैंगर के कार्यकाल विस्तार करने का फैसला किया था लेकिन उन्होंने इसे मानने से इंकार कर दिया। वहीं लैंगर शनिवार सुबह को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को सूचित कर दिया कि वह अपने कार्यकाल के इस विस्तार को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और त्वरित प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देते हैं।

यह भी पढ़ें- ICC U19 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 2 विकेट से हराया, टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर खत्म किया अपना सफर

लैंगर के इस्तीफे पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने कहा, ''जस्टिन एक बेहतरीन कोच रहे। पिछले चार सालों में उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया की मेंस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम में एक विश्वास को गढ़ा और एक नई विरासत को बनाने में अहम योगदान दिया।''

उन्होंने कहा, ''लैंगर साल 2018 में पदभार संभाले थे उसके बाद से हमें उनकी उपलब्धियों पर बेहद गर्व है, जिसमें हालिया टी 20 विश्व कप जीत और एशेज की सफलता शामिल है। हम स्वाभाविक रूप से निराश हैं कि जस्टिन ने कोच के रूप में नहीं बने रहने का फैसला किया है लेकिन उनके फैसले का सम्मान करते हैं और भविष्य में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल