1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'इतना कमजोर PCB कभी नहीं देखा', Ex क्रिकेटर का मोहसिन नकवी पर फूटा गुस्सा

'इतना कमजोर PCB कभी नहीं देखा', Ex क्रिकेटर का मोहसिन नकवी पर फूटा गुस्सा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 19, 2026 06:11 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 06:11 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके प्रमुख मोहसिन नकवी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

Mohsin Naqvi and PCB- India TV Hindi
मोहसिन नकवी और सलमान अली आगा Image Source : AFP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद का गुस्सा फूट पड़ा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इसके चेयरमैन मोहसिन नकवी पर निशाना साधते हुए शहजाद ने बोर्ड को सबसे कमजोर बताया और टीम में स्टार कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। दरअसल, ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जहां टीम लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई। इसके बाद बांग्लादेश दौरे पर 1-2 से सीरीज हार ने हालात और खराब कर दिए। यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने 11 साल बाद अपने घर में उनके खिलाफ सीरीज जीती।

बड़े नामों ने किया निराश

सीरीज के दौरान शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रिजवान जैसे बड़े नाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। बल्लेबाजी पूरी तरह कमजोर नजर आई। पहले ODI में टीम 114 रन पर सिमट गई और निर्णायक मुकाबले में 291 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई। शहजाद ने PCB पर आरोप लगाया कि उन्होंने टीम को कुछ खिलाड़ियों और उनके एजेंट्स के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि आपके खिलाड़ियों का स्तर उतना नहीं है, जितना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें PSL के लिए 5-7 साल पहले ब्रांड बनाकर पेश किया था। ये 6-8 खिलाड़ी PSL का चेहरा भी हैं और पाकिस्तान टीम का भी। क्या ये पाकिस्तान की किस्मत बदलेंगे?

शहजाद ने कहा कि आपने उन्हीं खिलाड़ियों को सारे स्पॉन्सरशिप दिए, उन्हें प्रमोट किया और उन पर पैसा लगाया। PSL में कप्तानी दी, है ना? आपने उन्हें पाकिस्तान टीम का केंद्र बना दिया। आपने पूरी टीम उन 6 खिलाड़ियों और उनके एजेंट्स को सौंप दी। और अब उन्होंने क्या किया? जंगल में आग लगाई, मौज-मस्ती की, जेबें भरीं, लेकिन पाकिस्तान को जीत नहीं दिलाई।

इतना कमजोर PCB कभी नहीं देखा 

शहजाद ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को ज्यादा ताकत देने की वजह से PCB खुद कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की हिम्मत देखिए कि आज भी कोई यह मानने को तैयार नहीं कि गलती उनकी है। एक भी खिलाड़ी नहीं। आज भी वे एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। उनका अहंकार अभी तक टूटा नहीं है। इतना कमजोर हो गया है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड। 

उन्होंने कहा कि जब भी आप किसी खिलाड़ी की बात करते हैं, वे कहानी बनाना शुरू कर देते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में PCB को इतना कमजोर कभी नहीं देखा। उनके पास ताकत है, लेकिन फैसले लेने में वे खिलाड़ियों के आगे झुकते नजर आते हैं। यह PCB कुछ नहीं कर सकता। जो काम उन्हें करना था, नए खिलाड़ियों को लाना, वह उन्होंने नहीं किया। हर टूर्नामेंट के बाद नया ड्रामा करते हैं, लेकिन अब जनता उनका पैटर्न समझ चुकी है।

यह भी पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर ने पापा सचिन के बल्ले को लेकर खोला राज, सुनकर हैरान रह गए ऋषभ पंत; देखें VIDEO

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन होगी भिड़ंत, टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल