1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'बस लर्न ही लर्न हो रहा है'- बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद अहमद शहजाद ने मोहम्मद रिजवान को धोया

'बस लर्न ही लर्न हो रहा है'- बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद अहमद शहजाद ने मोहम्मद रिजवान को धोया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 17, 2026 11:15 am IST,  Updated : Mar 17, 2026 11:16 am IST

Ahmed Shehzad: पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। बांग्लादेश सीरीज में भी रिजवान के बल्ले से रन नहीं आए। इसको लेकर उनकी आलोचना कर रही है।

Ahmed Shehzad & Mohammad Rizwan- India TV Hindi
अहमद शहजाद & मोहम्मद रिजवान Image Source : AP/X

पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश ने इस वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है। बांग्लादेश से हारने के बाद पाकिस्तान को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक हर कोई पाकिस्तान के प्लेयर्स को ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के अहमद शहजाद ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को उन्हीं की भाषा में ट्रोल किया है।

अहमद शहजाद ने गिनाई मोहम्मद रिजवान की कमियां

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अहमद शहजाद ने कहा कि रिजवान की टेक्निक में काफी दिक्क्तें हैं और बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले लंबे ब्रेक के बावजूद, उन्होंने अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा रिजवान साहब, गेंदें अब आपकी रेंज में आ रही हैं। बहुत समय बीत गया है। हम यह काफी समय से कह रहे हैं। टेक्निक अब नहीं रही। आपका गेम लेग साइड पर आधारित है। लर्न ही लर्न शुरू हो गया है। इतने सालों से बस लर्न ही लर्न आप कर रहे हैं।

रिजवान को ग्राउंड पर परफॉर्म करना होगा- अहमद शहजाद

शहजाद ने रिजवान को लेकर आगे कहा कि आप बातें मत बनाइए। आपको ग्राउंड पर खेलने के पैसे मिल रहे हैं। हम यहां बातें करते रहने के लिए हैं। जो लोग आपको चुन रहे हैं, वे सीख नहीं रहे हैं। ग्राउंड पर परफॉर्म करें, बातें न करें। बैट और बॉल के बीच बहुत बड़ा गैप है। आप लाइन में क्यों नहीं आ रहे हैं? बॉल आपकी रेंज में नहीं आएगी। बड़े दिल से खेलिए। खुद से पूछिए, क्या आप बॉल की लाइन में आ रहे हैं?

टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेले थे मोहम्मद रिजवान

शहजाद ने यह भी कहा कि उन्हें बैटिंग करते हुए देखकर ऐसा लगता है कि वह क्रीज पर डांस कर रहे हैं क्योंकि उसके पैर कहीं नहीं जा रहे हैं। अहमद शहजाद ने कहा टाइम रहते आपने क्या सुधार किया है? आप T20 वर्ल्ड कप टीम में भी नहीं थे; आपको बहुत आराम मिला। आपने क्या किया? आपका काम बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी बनाना और टीम को जीत दिलाना था। आप सिलेक्टर को दिखा सकते थे कि उन्होंने आपको बाहर रखकर क्या गलती की। आप पिच पर नाच रहे हैं, आपके पैर कहीं नहीं जा रहे हैं। आप बस बात करने पर ध्यान दें। अगर यह चलता रहा तो आप लर्न ही करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें

न्यूजीलैंड के बाद अब साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, T20I सीरीज से बाहर हो गया स्टार प्लेयर

'युद्ध से सिर्फ नफरत ही बढ़ेगी'- पाकिस्तान ने काबुल में की एयरस्ट्राइक, राशिद खान ने बयां किया अपना दर्द

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल