1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'युद्ध से सिर्फ नफरत ही बढ़ेगी'- पाकिस्तान ने काबुल में की एयरस्ट्राइक, राशिद खान ने बयां किया अपना दर्द

'युद्ध से सिर्फ नफरत ही बढ़ेगी'- पाकिस्तान ने काबुल में की एयरस्ट्राइक, राशिद खान ने बयां किया अपना दर्द

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 17, 2026 09:31 am IST,  Updated : Mar 17, 2026 09:37 am IST

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर एयरस्ट्राइक की है, जिसमें 400 लोगों की जान गई है। इस पर क्रिकेटर राशिद खान का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा है कि इस वॉर से सिर्फ फूट और नफरत ही बढ़ेगी।

Rashid Khan- India TV Hindi
राशिद खान Image Source : PTI

Rashid Khan On Air Strike: 16 मार्च की रात को पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया है। एयर स्ट्राइक के जरिए अफगानिस्तान के काबुल में पाकिस्तान ने तबाही मचाई है। इस हमले में अफगानिस्तान के लगभग 400 लोगों की जान गई है। इस एयर स्ट्राइक से अफगानिस्तान को काफी नुकसान हुआ। इस बीच पाकिस्तान के इस हमले के बाद अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान समेत कई प्लेयर्स ने अपना दर्द बयां किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक करके आम लोगों की जान ली है।

राशिद खान ने ट्वीट में क्या लिखा?

एयरस्ट्राइक की खबर से राशिद खान दुखी नजर आए। उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया। उन्होंने X पर लिखा कि पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से काबुल में नागरिकों के निधन को लेकर बहुत दुखी हूं। लोगों के घर, स्कूल और अस्पतालों पर जानबूझकर या गलती से हमला करना बहुत ज्यादा गलत है। खासकर रमजान के महीने में इस तरह की हरकत काफी दुख पहुंचा रही है।

अफगानिस्तान के स्पिनर ने आगे लिखा कि ये युद्ध सिर्फ नफरत बढ़ाएगा। मैं UN और मानवाधिकार एजेंसियों से अनुरोध करता हूं कि वो इस मामले की जांच करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं। मैं इस मुश्किल समय में अपने अफगानी लोगों के साथ खड़ा हूं। हम इस दुख के समय से बाहर निकलेंगे और एक देश के रूप में फिर आगे बढ़ेंगे। हम हमेशा से ऐसा करते आए हैं।

मोहम्मद नबी ने भी की पाकिस्तान की आलोचना

पाकिस्तान के इस एयर स्ट्राइक पर राशिद खान के अलावा अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी दुख जताया है। मोहम्मद नबी ने X पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि काबुल में आज रात एक अस्पताल में लोगों की उम्मीद मिट गई। इलाज के लिए अस्पताल आए युवकों को पाकिस्तान मिलेट्री ने बम धमाके से मार दिया। मां गेट पर अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं। रमदान की 28वीं रात को उन लोगों की जिंदगी छिन गई।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है तनावपूर्ण स्थिति

बता दें कि पिछले काफी समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कुछ दिनों से कभी अफगानिस्तान पाकिस्तान पर हमला कर रहा है तो कभी पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमला कर रहा है ऐसे में दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। काबुल में ये हवाई हमला उस समय हुआ, जब खबर सामने आई कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर गोलीबारी हुई। इस हमले से हालांकि अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स भी टूट गए हैं। उन्होंने इस हमले पर दुख जाहिर किया है।

यह भी पढ़ें

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, ट्रॉफी जीतने की जताई इच्छा

रिकी पोंटिंग ने भी माना टीम इंडिया का लोहा, बताया T20I क्रिकेट की अब तक की सबसे मजबूत टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल