1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आकाश दीप ने करियर में पहली बार किया ऐसा कमाल, नाइटवॉच मैच के तौर पर अंग्रेज गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

आकाश दीप ने करियर में पहली बार किया ऐसा कमाल, नाइटवॉच मैच के तौर पर अंग्रेज गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

 Published : Aug 02, 2025 05:23 pm IST,  Updated : Aug 02, 2025 05:26 pm IST

आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी की है और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगा दिया है।

आकाश दीप- India TV Hindi
आकाश दीप Image Source : GETTY

Akash Deep Fifty: आकाश दीप अपनी शानदार गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। अब इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से नहीं, बल्कि बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में केएल राहुल और साई सुदर्शन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद नाइटवॉच मैन के तौर पर आकाश दीप को भेजा गया और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। वह घातक अंग्रेज गेंदबाजों के सामने डटे रहे।

आकाश दीप की बेहतरीन बल्लेबाजी

आकाश दीप ने अभी तक 78 गेंदों में 51 रन बना लिए हैं, जिसमें 9 चौके शामिल रहे हैं। उन्होंने बैटिंग करते समय बिल्कुल भी हड़बड़ी नहीं दिखाई और सधी हुई बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। आकाश दीप 2011 के बाद नाइटवॉच मैन के तौर पर फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने पहले भारतीय बने हैं। उनसे पहले अमित मिश्रा ने साल 2011 में नाइटवॉच मैन के तौर पर 84 रनों की पारी खेली थी। अमित के बाद 14 सालों तक नाइटवॉच मैन के तौर पर कोई भी भारतीय फिफ्टी प्लस स्कोर नहीं बना पाया था। अब आकाश दीप ने ये कमाल किया है।

आकाश दीप ने अपने टेस्ट करियर का बनाया सर्वश्रेष्ठ स्कोर

आकाश दीप का इस मैच से पहले टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 31 रन था। अब वह उसे पीछे छोड़ चुके हैं और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। वह भारतीय टीम के लिए अभी तक 10 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 150 रन निकले हैं। इसके अलावा वह 27 विकेट भी ले चुके हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आकाश दीप ने 40 मैचों में 574 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। वहीं 28 लिस्ट-ए मैचों में 140 रन बनाए थे।

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बना लिए 167 रन

पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड ने 247 रन बनाए थे। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 23 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने अभी तक 2 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और आकाश दीप मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:

एक ओवर में बन गए 45 रन, इस बल्लेबाज ने विस्फोटक बैटिंग से मैच में ठोके 153 रन; मचाई तबाही

WCL में पाकिस्तान की हुई जगहंसाई, PCB को बौखलाहट में उठाना पड़ा अब शर्मसार करने वाला कदम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल