1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK के इस नए खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से किया कमाल, सुपर किंग्स को मिली जीत

CSK के इस नए खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से किया कमाल, सुपर किंग्स को मिली जीत

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 27, 2025 08:31 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 08:31 pm IST

SA20 2025-26 का दूसरा मुकाबला जोबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर किंग्स की टीम को आसान जीत मिली।

Akeal Hossain- India TV Hindi
अकील हुसैन Image Source : X@JSKSA20

साउथ अफ्रीका में इन दिनों SA20 के टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं। 27 दिसंबर को SA20 के इस सीजन का दूसरा मैच जोबर्ग सुपर किंग्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में अकील हुसैन जिन्हें हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था उन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। अकील ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज गति से रन बनाए वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने एक विकेट लिया। CSK ने उन्हें मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ में खरीदा था। SA20 में वह जोबर्ग की टीम का हिस्सा हैं।

अकील हुसैन ने तूफानी अंदाज में बनाए 22 रन

इस मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। वहां उनकी टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। इस दौरान मिडिल ऑर्डर में राइली रूसो ने 48 और वियान मुल्डर ने 43 रन बनाए। वहीं नीचले क्रम में आकर अकील हुसैन ने 10 गेंदों में 22 रन बनाए। इस दौरान हुसैन ने एक चौका और दो छक्के लगाए। इन्हीं पारियों के बदौलत जोबर्ग की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

गेंदबाजी में भी अकील हुसैन को मिला विकेट

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो वहां भी अकील हुसैन ने किफायती बॉलिंग की। उन्होंने 3 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। वहीं उनके अलावा रिचर्ड ग्लीसन ने 2 और डुआन जेनसेन ने 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं वियन मुल्डर और जॉनको स्मित ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया। सुपर किंग्स की इन्हीं शानदार बॉलिंग के बदौलत प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ऑलआउट हो गई।

जोबर्ग की टीम को मिली जीत

इस मैच की बात करें तो जोबर्ग की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए प्रिटोरिया के सामने 169 रन का टारगेट रखा था। जवाब में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 146 रन ही बना सकी और अंत में उन्हें 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। प्रिटोरिया की तरफ से इस मैच में ब्रायस पियरसन ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों में 41 रन बनाए, वहीं विल स्मीड ने 30 गेंदों में 34 रन की पारी खेली। उनके अलावा बाकी के बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सके। जोबर्ग की टीम ने इस सीजन जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है।

ये भी पढ़ें

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, मैच शुरू होने से चंद मिनट पहले हुआ कोच का निधन

T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बजी खतरे की घंटी, स्टार खिलाड़ी हो गया चोटिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल