इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह इस फॉर्मेट में 14000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा क्रिस गेल और कायरन पोलार्ड ही कर पाए हैं। इसके साथ ही हेल्स अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज फिलहाल क्रिस गेल हैं।
सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कायरन पोलार्ड अब तीसरे नंबर पर
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां क्रिस गेल का नाम पहले नंबर पर हैं। गेल ने अपने करियर में 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स का नाम है। हेल्स के बल्ले से 509 मैचों में 14024 रन आए हैं। तीसरे नंबर पर अब कायरन पोलार्ड का नाम है। पोलार्ड ने अब तक 713 मैचों में 14012 रन बनाए हैं। पोलार्ड और हेल्स के पास आने वाले दिनों में अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका होगा।
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- क्रिस गेल: 14562 रन
- एलेक्स हेल्स: 14024 रन
- कायरन पोलार्ड: 14012 रन
- डेविड वॉर्नर: 13595 रन
- शोएब मलिक: 13571 रन
CPL 2025 में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं एलेक्स हेल्स
एलेक्स हेल्स इस वक्त कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने ये उपलब्धि गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ मैच में हासिल की। वह इस मैच में हेल्स ने 43 गेंदों पर 74 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 बड़े-बड़े सिक्स लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 172.09 का रहा। उनके अलावा कॉलिन मुनरो ने भी 30 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों की तूफानी पारी के बदौलत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 164 रनों के टारगेट को 17.2 ओवर में 6 विकेट रहते हासिल कर लिया।
इस मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। टीम की तरफ से शे होप ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर 39 रन बनाए। उनके अलावा ड्वेन प्रिटोरियस ने 21 और क्विंटन सैम्पसन ने 25 रन बनाए। ट्रिनबागो की तरफ से गेंदबाजी में अकील हुसैन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इस शानदार बॉलिंग के लिए अकील हुसैन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
यह भी पढ़ें
11 चौके-छक्के, 1 विकेट, इस खिलाड़ी ने किया ट्राई सीरीज में कमाल, पाकिस्तान ने UAE को धोया
बारिश ने तोड़ा हैरी ब्रूक की टीम का सपना, अब इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा The Hundred का फाइनल