1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ambati Rayudu: अंबाती रायडू ने मैदान पर कर ली दोबारा वापसी, MI के लिए खेलेंगे क्रिकेट मैच

Ambati Rayudu: अंबाती रायडू ने मैदान पर कर ली दोबारा वापसी, MI के लिए खेलेंगे क्रिकेट मैच

 Published : Jan 17, 2024 01:02 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 01:07 pm IST

अंबाती रायडू दोबारा क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं। वह ILT20 लीग में खेलने हुए नजर आएंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद इस बात की जानकारी दी है।

Ambati Rayudu- India TV Hindi
Ambati Rayudu Image Source : PTI

Ambati Rayudu Career: अंबाती रायडू ने इंटरनेशनल क्रिकेट से मई 2023 में रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बाद वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी में शामिल हो गए। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी। तब उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि वह क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं और विदेशी लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। अब रायडू ILT20 लीग में एमआई एमिरेट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इसको लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। 

अंबाती रायडू ने किया ये पोस्ट 

अंबाती रायडू ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि वह 20 जनवरी से दुबई में आईएलटी20 में MI एमिरेट्स की तरफ से खेलेंगे। क्रिकेट खेलने की वजह से उन्होंने राजनीति से यू टर्न लिया था। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि MI में आकर बहुत ही ज्यादा खुश हूं। 

CSK और MI दोनों की तरफ से खेले मैच 

अंबाती रायडू आईपीएल में साल 2010 से 2017 तक मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले। इसके बाद वह साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से जुड़ गए। उन्होंने दोनों टीमों के लिए ही आईपीएल में खिताब जीते। उन्होंने मुंबई के लिए तीन और CSK के लिए भी तीन आईपीएल ट्ऱॉफियां जीतीं। उनकी गिनती बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने आईपीएल के कुल 204 मैचों में 4348 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। 

साल 2013 में किया था डेब्यू 

अंबाती रायडू ने 2013 में भारत के लिए डेब्यू किया था। लेकिन वह खराब फॉर्म की वजह टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे। उन्होंने भारत के लिए 55 वनडे मैचों में 1694 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने 6 टी20 मैचों में 42 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपने करियर में तीन शतक भी लगाए। रायडू ने साल 2019 में भी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन इसके बाद वह उन्होंने रिटायरमेंट वापस ले लिया था। 

यह भी पढ़ें: 

अक्षर-अर्शदीप की लगी लॉटरी, ICC T20 Rankings में हुआ जबरदस्त फायदा; पूरी तरह से बदली लिस्ट

बाबर आजम के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, बने इस मामले में पहले एशियाई खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल