1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियस में शामिल होने पर आर्चर ने जताई खुशी, कहा- नये अध्याय की शुरूआत का इंतजार है

मुंबई इंडियस में शामिल होने पर आर्चर ने जताई खुशी, कहा- नये अध्याय की शुरूआत का इंतजार है

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2022 02:44 pm IST,  Updated : Feb 14, 2022 02:44 pm IST

मुंबई इंडियंस द्वारा आठ करोड़ रूपये में खरीदे गए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा कि यह उनके कैरियर के नये अध्याय की तरह है। 

Archer expressed happiness on joining Mumbai Indians- India TV Hindi
Archer expressed happiness on joining Mumbai Indians Image Source : GETTY IMAGES

चोट के कारण इस साल आईपीएल नहीं खेल सकने के बावजूद मुंबई इंडियंस द्वारा आठ करोड़ रूपये में खरीदे गए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा कि यह उनके कैरियर के नये अध्याय की तरह है। आर्चर को पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के दूसरे दिन खरीदा। कोहनी की चोट से उबर रहे आर्चर इस साल नहीं खेल सकेंगे लेकिन उन्हें 2023 और 2024 आईपीएल को ध्यान में रखकर नीलामी में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

दूसरे वनडे में बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में सुधार के साथ उतरेगी भारतीय महिला टीम

उन्होंने मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम हैंडल पर डाले वीडियो में कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस से जुड़कर बहुत खुश हूं । यह टीम मेरे दिल के करीब है और मैं हमेशा से उनके लिये खेलना चाहता था । जब से आईपीएल देख रहा हूं तभी से।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि आखिर इतनी शानदार टीम के लिये खेलने का मौका मिला। दुनिया के कुछ सबसे बड़े सितारों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। मैं अपने कैरियर के इस नये अध्याय की शुरूआत को बेताब हूं।’’

इससे पहले आर्चर को खरीदने के फैसले के बारे में मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा था ,‘‘ वह इस साल नहीं खेल सकेगा लेकिन अगर फिट और उपलब्ध है तो जसप्रीत बुमराह के साथ वह बेहतरीन जोड़ी बनायेगा।’’ मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा कि बुमराह और आर्चर को साथ में गेंदबाजी करते देखना रोमांचक होगा। उन्होंने कहा ,‘‘ आपकी तरह मुझे भी इसका इंतजार है । दो बेहतरीन तेज गेंदबाज एक साथ गेंदबाजी करते हुए दिखेंगे । यह इंतजार भी सार्थक है।’’  बता दें कि जोफ्रा आर्चर को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में खरीदा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल