1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: नेट्स में अर्जुन तेंदुलकर उगल रहे हैं आग, खतरनाक यॉर्कर से किया ऋषभ पंत को चित्त

VIDEO: नेट्स में अर्जुन तेंदुलकर उगल रहे हैं आग, खतरनाक यॉर्कर से किया ऋषभ पंत को चित्त

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 07, 2026 04:47 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 04:47 pm IST

Arjun Tendulkar Video: IPL 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं। इस सीजन उन्हें लखनऊ के लिए अब तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन वो नेट्स में लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

Arjun Tendulkar- India TV Hindi
अर्जुन तेंदुलकर Image Source : X/SCREENGRAB@LSG

Arjun Tendulkar Yorker: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं, लेकिन उन दो मैचों में अभी तक ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका नहीं मिला है। अर्जुन इस आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा है। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे, लेकिन लखनऊ ने उन्हें 30 लाख की कीमत देकर मुंबई इंडियंस से ट्रेड कर लिया है। भले ही इस सीजन अर्जुन को खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन वह खुद को साबित करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। नेट्स में वह अपनी धारदार गेंदबाजी से लगातार सभी को प्रभावित कर रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर नेट्स में कर रहे हैं लगातार अच्छी गेंदबाजी

26 साल के अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स में शानदार यॉर्कर डालते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अर्जुन लगातार बल्लेबाज की पैर के पास गेंद डालते हुए दिख रहे हैं और जिस इंटेंसिटी के साथ वो लगातार यॉर्कर फेंक रहे हैं उसे देखकर हर कोई प्रभावित है। नेट्स में उनकी गेंदबाजी के सामने बड़े-बड़े बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने अपनी यॉर्कर बॉल से कई बार LSG के कप्तान ऋषभ पंत को परेशान किया।

क्या अर्जुन को मिलेगा अगले मैच में मौका?

अर्जुन की गेंदबाजी की सटीकता को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें मौका नहीं देने के लिए लखनऊ की फ्रेंचाइजी पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। फैंस फ्रेंचाइजी से पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें अभी तक बेंच पर क्यों बैठाया गया है। कई फैंस का मानना है कि अर्जुन को जल्द ही मौका मिलना चाहिए, क्योंकि वह नेट्स में वह शानदार लय के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि अर्जुन को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में खेलने का मौका मिलता है या नहीं। ये मैच 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दर्ज की थी रोमांचक जीत

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रदर्शन की बात करें तो इस टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं। सीजन के पहले मैच में लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद लको 5 विकेट से हराया था। अब लखनऊ की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में भी इसी मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

RR vs MI: क्या रद्द हो जाएगा राजस्थान वर्सेस मुंबई मुकाबला? जानें कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम

PSL के बीच आई बड़ी खबर, डेविड वॉर्नर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल