1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी को क्यों मौका नहीं दे रहे कप्तान सूर्या, भारत के लिए ले चुका सबसे ज्यादा T20I विकेट

इस खिलाड़ी को क्यों मौका नहीं दे रहे कप्तान सूर्या, भारत के लिए ले चुका सबसे ज्यादा T20I विकेट

 Published : Oct 31, 2025 01:38 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 01:38 pm IST

दूसरे टी20 मैच में भी भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

India vs Australia 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान सू्र्यकुमार यादव ने इस मैच की प्लेइंग इलेवन में एक भी बदलाव नहीं किया है। इस मैच में वही भारतीय प्लेयर्स खेलते हुए नजर आएंगे, जो पहले टी20 मैच में खेलेंगे। ऐसे में स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को एक बार फिर से बेंच पर बैठना पड़ेगा।

दूसरे टी20 के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में नहीं हुआ बदलाव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने पर कहा कि हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने रन बनाने की टोन सेट की है और मैं मिडिल ऑर्डर में आकर उसे आगे बढ़ाता हूं। हम इसी के तरह का आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। शुभमन तेजी के साथ रन लेने के लिए दौड़ता है, तो आपको उसके साथ विकेट्स के बीच में तेजी के साथ दौड़ लगानी होगी। हम सेम प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रहे हैं।

कप्तान ने ऑलराउंडर्स पर जताया भरोसा

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट ने ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया है। इसी वजह से प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा और शिवम दुबे जैसे प्लेयर्स को चांस मिला है, ये खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ अर्शदीप सिंह का बल्लेबाजी पक्ष थोड़ा कमजोर है। शायद बल्लेबाजी लाइन-अप को मजबूत करने के लिए उन्हें बाहर बैठाया गया है। जबकि उनकी बेहतरीन गेंदबाजी का कोई भी सानी नहीं है।

अर्शदीप भारत के लिए ले चुके T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

अर्शदीप सिंह पारी की शुरुआत में और डेथ ओवर्स में दमदार बॉलिंग करते हैं। वह सटीक यॉर्कर फेंकते हैं और काफी किफायती भी साबित होते हैं। उन्होंने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2022 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक T20I क्रिकेट में 101 विकेट चटकाए हैं। वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं।

दूसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल