1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes 2021-22: ब्रॉड को तीसरे टेस्ट से बाहर रखने पर पूर्व इंग्लिश कप्तान ने उठाए सवाल

Ashes 2021-22: ब्रॉड को तीसरे टेस्ट से बाहर रखने पर पूर्व इंग्लिश कप्तान ने उठाए सवाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 26, 2021 12:29 pm IST,  Updated : Dec 26, 2021 12:47 pm IST

माइकल वॉन ने इंग्लैंड के टीम सलेक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बात उनकी समझ से परे है कि अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को तीसरे एशेज टेस्ट की प्लइंग XI में क्यों शामिल नहीं किया गया।

माइकल वॉन- India TV Hindi
माइकल वॉन Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड के टीम सलेक्शन पर सवाल उठाया
  • इंग्लैंड ने रविवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग XI में ब्रॉड को नहीं रखा
  • मेहमान टीम ने आस्ट्रेलिया में अब तक काफी कुछ गलत किया: माइकल वॉन

पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड के टीम सलेक्शन पर सवाल उठाया है। वॉन ने कहा कि यह बात उनकी समझ से परे है कि अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को तीसरे एशेज टेस्ट की प्लइंग XI में क्यों शामिल नहीं किया गया।  वॉन का मानना है कि मेहमान टीम ने आस्ट्रेलिया में अब तक काफी कुछ गलत किया है। 

YearEnder 2021: टेनिस जगत से जुड़ी ये रहीं साल 2021 की 10 सबसे बड़ी खबरें

पांच मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पीछे चल रहे इंग्लैंड ने रविवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच की अंतिम एकादश में ब्रॉड और तीन अन्य खिलाड़ियों को नहीं रखा। वॉन ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘‘मैं स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे अनुभवी गेंदबाज की बात कर रहा हूं। ब्रिसबेन की घसियाली पिच पर उसे नहीं चुना गया और फिर यहां भी उसका चयन नहीं किया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आखिर इंग्लैंड ने स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे अनुभवी गेंदबाज को ब्रिसबेन की घसियाली पिच और अब यहां मेलबर्न में क्यों नजरअंदाज किया। यह सच में चौंकाने वाला है।’’

 वॉन ने कहा, ‘‘अब तक उन्होंने इस दौरे में एक ही सही काम किया है कि वे समय पर पहुंचते रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सब कुछ गलत किया है फिर चाहे वह टीम का चयन हो या रणनीति।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्टुअर्ट ब्रॉड को यहां (मेलबर्न में) खेलना चाहिए था, उन्हें ब्रिसबेन में खेलना चाहिए था। अजीब विडंबना है कि स्टुअर्ट ब्रॉड घसियाली पिच पर डेविड वार्नर को ‘राउंड द विकेट’ गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। यह समझ से परे है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल