1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes 2021-22: एडिलेड टेस्ट से बाहर होने के बाद घर के लिए रवाना हुए पैट कमिंस

Ashes 2021-22: एडिलेड टेस्ट से बाहर होने के बाद घर के लिए रवाना हुए पैट कमिंस

 Reported By: IANS
 Published : Dec 17, 2021 06:35 pm IST,  Updated : Dec 17, 2021 06:35 pm IST

कमिंस को सात दिनों के लिए एक होटल के कमरे में क्वॉरंटीन में रहना होगा, जिसके बाद वह मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए शिरकत कर सकेंगे।

Ashes 2021-22: Pat Cummins flies home after missing...- India TV Hindi
Ashes 2021-22: Pat Cummins flies home after missing adelaide test Image Source : GETTY

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस एडिलेड में दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर होने के बाद अपने घर (न्यू साउथ वेल्स में) के लिए रवाना हो गए हैं। एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद कमिंस को एडिलेड टेस्ट से बाहर कर दिया गया था।

सीए ने एक बयान में कहा, "पैट कमिंस को एसए हेल्थ द्वारा एनएसडब्ल्यू में घर लौटने की मंजूरी दी गई है। एसए हेल्थ द्वारा अनुमोदित योजना के तहत वह क्वॉरंटीन में रहेंगे।"

बयान में आगे कहा गया, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया योजना के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एसए हेल्थ के साथ परामर्श करना जारी रखेगा। वह एनएसडब्ल्यू में सभी अलगाव आवश्यकताओं का पालन भी करेगा। गुरुवार को कमिंस की एक कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।"

BWF World Championships: श्रीकांत ने पदक पक्का किया, सिंधू क्वॉर्टर फाइनल हारीं

इस खबर से ऑस्ट्रेलियाई टीम को राहत मिलेगी, अब कमिंस को सात दिनों के लिए एक होटल के कमरे में क्वॉरंटीन में रहना होगा, जिसके बाद वह मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए शिरकत कर सकेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल