Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes 2021-22 : दूसरे टेस्ट में भी आक्रामक प्रदर्शन के लिए तैयार हैं ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड

Ashes 2021-22 : दूसरे टेस्ट में भी आक्रामक प्रदर्शन के लिए तैयार हैं ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड

Edited by: India TV Sports Desk Published : Dec 14, 2021 12:57 pm IST, Updated : Dec 14, 2021 01:00 pm IST

मध्यक्रम के बल्लेबाज ने पुष्टि की कि हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन या माइकल नासिर में से किसी को मौका दिया जायेगा।

Ashes 2021-22, Travis Head, Australia vs England, cricket, sports - India TV Hindi
Image Source : GETTY Travis Head

Highlights

  • ट्रेविस हेड ने कहा कि वह अपने घरेलू मैदान पर दूसरे मैच में भी आक्रामक प्रदर्शन को आतुर हैं
  • ट्रेविस हेड ने पुष्टि की कि हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन या माइकल नासिर में से किसी को मौका दिया जायेगा

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के चोट के कारण बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिये विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है जबकि ब्रिसबेन में पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे ट्रेविस हेड ने कहा कि वह अपने घरेलू मैदान पर दूसरे मैच में भी आक्रामक प्रदर्शन को आतुर हैं। 

हेड ने कहा ,‘‘ मुझे रन बनाने का मौका मिला और मैने उसे भुनाया। फिर मौका मिलता है तो मैं फिर वैसा ही करूंगा।’’ 

यह भी पढ़ें- क्या एक दूसरे की कप्तानी में नहीं खेलना चाह रहे हैं रोहित और विराट ?

मध्यक्रम के बल्लेबाज ने पुष्टि की कि हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन या माइकल नासिर में से किसी को मौका दिया जायेगा। दूसरा टेस्ट बृहस्पतिवार से एडीलेड ओवल पर खेला जायेगा। 

आपको बता दें कि सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड की टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

यह भी पढ़ें- बेन स्टोक्स ने डरहम के साथ अपना करार 2024 तक बढ़ाया

वहीं सीरीज का अब दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुलाबी गेंद से डे नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement