1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes: स्कॉट बोलैंड के प्रदर्शन के दीवाने हुए ऑस्ट्रेलियाई PM, ट्वीट कर की तारीफ

Ashes: स्कॉट बोलैंड के प्रदर्शन के दीवाने हुए ऑस्ट्रेलियाई PM, ट्वीट कर की तारीफ

 Reported By: IANS
 Published : Dec 28, 2021 04:37 pm IST,  Updated : Dec 28, 2021 04:37 pm IST

टीम में डेब्यू कर रहे बोलैंड ने कम रन देकर छह विकेट लिए हैं। इससे अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी टॉम केंडल हैं, जिन्होंने 1877 में 55 रन देकर सात विकेट लिए थे।

Ashes: Australian PM praises Scott Boland for victory over...- India TV Hindi
Ashes: Australian PM praises Scott Boland for victory over England in Boxing Day Test Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने 32 वर्षीय तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की प्रशंसा की है। टेस्ट में डेब्यू कर रहे बोलैंड ने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड बल्लेबाजों को अकेले ही ध्वस्त कर दिया। उन्होंने चार ओवर में सात रन देकर छह विकेट लिए हैं।

मॉरिसन ने ट्वीट कर कहा, "एशेज जीतने के लिए पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, कोच जस्टिन लैंगर और पूरी ऑस्ट्रलिया टीम को बधाई, साथ ही स्कॉट बोलैंड को भी बधाई जिन्होंने एक शानदार पारी खेली।"

टीम में डेब्यू कर रहे बोलैंड ने कम रन देकर छह विकेट लिए हैं। इससे अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी टॉम केंडल हैं, जिन्होंने 1877 में 55 रन देकर सात विकेट लिए थे।

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न ने ट्वीट कर कहा, "स्कॉट बोलैंड को मेलबर्न में शानदार गेंदबाजी करने के लिए उन्हें बधाई।"

'सब कुछ गलत था', एशेज में इंग्लैंड की लगातार तीसरी हार पर बोले पोंटिंग

1996 से 2006 के बीच 71 टेस्ट खेलने वाले तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी के बाद बोलैंड बैगी ग्रीन पहनने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल