1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ashes : वार्म अप के दौरान रूट चोटिल, फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे

Ashes : वार्म अप के दौरान रूट चोटिल, फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 19, 2021 11:51 am IST,  Updated : Dec 19, 2021 11:51 am IST

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन खेल शुरू होने से पहले वार्म अप के दौरान चोटिल हो गए।

Ashes : वार्म अप के दौरान...- India TV Hindi
Ashes : वार्म अप के दौरान रूट चोटिल, फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे Image Source : GETTY

Highlights

  • रूट जब नेट पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके पेट में गेंद लगी।
  • बेन स्टोक्स रूट की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं।

एडीलेड। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन खेल शुरू होने से पहले वार्म अप के दौरान चोटिल हो गए और क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे। रविवार को खेल शुरू होने से पहले रूट जब नेट पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके पेट में गेंद लगी। टीम के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड की चिकित्सा टीम उनकी चोट का आकलन कर रही है।’’

आलराउंडर बेन स्टोक्स रूट की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। पहला टेस्ट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम दूसरे टेस्ट में भी हार से बचने के लिए जूझ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपनी दूसरी पारी में 45 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम को 282 रन की बढ़त हासिल है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल