1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2022 Final: श्रीलंका ने 8 और पाकिस्तान ने 10 साल से नहीं जीता एशिया कप का खिताब, जानें कब, कौन बना चैंपियन

Asia Cup 2022 Final: श्रीलंका ने 8 और पाकिस्तान ने 10 साल से नहीं जीता एशिया कप का खिताब, जानें कब, कौन बना चैंपियन

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Sep 11, 2022 04:50 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 04:53 pm IST

Asia Cup 2022 Final: भारत ने 7, श्रीलंका ने 5 और पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। पिछले दो बार (2016, 2018) लगातार भारतीय टीम चैंपियन बनी थी।

पाकिस्तान ने 2 और...- India TV Hindi
पाकिस्तान ने 2 और श्रीलंका ने 5 बार जीता एशिया कप Image Source : GETTYIMAGES

Highlights

  • एशिया कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंत
  • श्रीलंका ने कुल 5 बार जीता एशिया कप, आखिरी बार 2014 में बनी थी चैंपियन
  • पाकिस्तान की टीम 2 बार बनी एशियाई चैंपियन, आखिरी बार 2012 में जीता खिताब

Asia Cup Trophy: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने हैं। अभी तक 14 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है और 15वां संस्करण इस बार खेला गया। इस सत्र से पहले श्रीलंका की टीम 5 बार चैंपियन बन चुकी है तो पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। भारत ने इस टूर्नामेंट को सर्वाधिक 7 बार अपने नाम किया है। श्रीलंका की नजरें इस बार छठे खिताब पर हैं तो पाकिस्तान अपना तीसरा टाइटल जीतने उतरेगा।

श्रीलंका की बात करें तो टीम ने आखिरी बार 2014 में एशिया कप का खिताब जीता था। यानी 8 साल बाद इस टीम को अब एक बार फिर खिताबी जीत की उम्मीद होगी। 2014 के अलावा श्रीलंका 1986, 1997, 2004 और 2008 में भी एशियाई चैंपियन बन चुका है। अगर पाकिस्तान की बात करें तो उसने आखिरी बार 2012 में यह खिताब जीता था। यानी 10 साल बाद अब टीम की नजरें अपने तीसरे खिताब पर होंगी। 2012 से पहले साल 2000 में भी पाकिस्तान की टीम एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी थी।

जानिए कब-कब किस टीम ने जीता एशिया कप

Asia Cup का खिताब कब, किस टीम ने किया अपने नाम
Image Source : INDIA TVAsia Cup का खिताब कब, किस टीम ने किया अपने नाम

एशिया कप में सबसे ज्यादा बार श्रीलंका की टीम हुई शामिल

टूर्नामेंट का यह 15वां संस्करण है और श्रीलंका ही इकलौती ऐसी टीम है जिसने सभी 15 बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें 14-14 बार इस टूर्नामेंट में शामिल हुई हैं। भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें इस टूर्नामेंट को कम से कम एक बार जीत चुकी हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम 2012, 2016 और 2018 में तीन बार रनर अप रह चुकी है लेकिन एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई।

एशिया कप 2022 में क्या-क्या हुआ?

एशिया कप 2022 के मेन राउंड में 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अलावा हांगकांग ने क्वालीफायर राउंड से मेन स्टेज में जगह बनाई थी। सभी 6 टीमों को 3-3 के ग्रुप में बांटा गया। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान, ग्रुप बी से श्रीलंका और अफगानिस्तान ने सुपर-4 के लिए क्वालीफाई किया। इसके बाद सुपर-4 में भारतीय टीम श्रीलंका से हारकर उलटफेर का शिकार हुई तो अफगानिस्तान को भी बाहर जाना पड़ा। श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट में 5 में से 4 जीत और पाकिस्तान 5 में से 3 जीत के साथ फाइनल में पहुंची।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल