Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश ने रोका टीम इंडिया का विजयरथ, ऐसे निकला हाथ से रोमांचक मुकाबला

बांग्लादेश ने रोका टीम इंडिया का विजयरथ, ऐसे निकला हाथ से रोमांचक मुकाबला

Written By: Deepesh Sharma Published : Sep 15, 2023 11:14 pm IST, Updated : Sep 15, 2023 11:51 pm IST

एशिया कप 2023 के आखिरी सुपर 4 मुकाबले में टीम इंडिया को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इस मैच की हार के बाद टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है।

Asia Cup 2023- India TV Hindi
Image Source : PTI Asia Cup 2023

IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप 2023 के अपने आखिरी सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने टीम इंडिया को 266 रन का टारगेट दिया था। जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 259 रन ही बना पाई। इस मुकाबले की हार से हालांकि कोई फर्क नहीं पड़ेगा और टीम इंडिया पहले ही श्रीलंका के खिलाफ 17 तारीख को अपना फाइनल मुकाबला बुक कर चुकी है।

खराब गया गिल का शतक

बांग्लादेश के खिलाफ ओपन करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं तिलक वर्मा और ईशान किशन 5 और केएल राहुल मात्र 19 रन बना पाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 26 रन बनाए। वहीं रवींद्र जडेजा भी सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने। लेकिन ये मैच शुभमन गिल की 121 रनों की तगड़ी पारी के लिए याद  रखा जाएगा। गिल ने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी आखिर तक लड़ाई जारी रखी लेकिन वो 34 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हो गए। 

बांग्लादेश ने बनाए 265 रन

इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 265 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। वहीं तौहीद हृदय 54 और नसुम अहमद ने 44 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा 1-1 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने लिया।

फाइनल में श्रीलंका से सामना

हालांकि इस मैच से टीम इंडिया के फाइनल क्वालीफिकेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। टीम इंडिया पहले ही एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पहुंच चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को 228 रनों से मात दी थी। जिसके बाद श्रीलंका को टीम इंडिया ने 41 रन से हराया। अब 17 तारीख यानी कि रविवार को भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होना है।

शुभमन गिल ने ठोकी शानदार सेंचुरी, शतकों के मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

बाल-बाल बचा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया को जमकर धुना

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement