1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और श्रीलंका के बीच पिछली बार जब खेला गया था Asia Cup फाइनल, जानें कौन जीता था मैच

भारत और श्रीलंका के बीच पिछली बार जब खेला गया था Asia Cup फाइनल, जानें कौन जीता था मैच

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 17, 2023 08:57 am IST,  Updated : Sep 17, 2023 02:07 pm IST

Asia Cup 2023: भारत और श्रीलंका एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीमें रही हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह 8वां फाइनल मैच होगा। कोलंबो में खेले जाने वाले इस मैच में फैंस को काफी रोमांच की उम्मीद है।

IND vs SL- India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका Image Source : GETTY

एशिया कप 2023 अब अपने अंतिम चरण में है। भारत और श्रीलंका के बीच आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। वहीं फैंस को एक रोमांचक फाइनल मैच की उम्मीद है। भारतीय टीम 10वीं बार एशिया कप का फाइनल खेलने जा रही है। वहीं श्रीलंकाई टीम 12वीं बार। ये दोनों टीमें 7 बार आपस में ही फाइनल खेल चुकी है। ये 8वीं बार है।

पिछली बार जब फाइनल हुआ था भारत बनाम श्रीलंका

एशिया कप में पिछली बार भारत और श्रीलंका के बीच साल 2010 में फाइनल खेला गया था। जब टीम इंडिया ने श्रीलंका को हरा एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। बात करें उस मैच के बारे में तो, टीम इंडिया ने श्रीलंका को 81 रनों से हराया था। उस मैच में दिनेश कार्तिक ने 66 रनों की पारी खेल टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया था। वो टीम इंडिया का पांचवां एशिया कप खिताब था। भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में उस खिताब को जीता था।

इतने खिलाड़ी खेल रहे दोनों फाइनल

भारत और श्रीलंका के बीच साल 2010 के फाइनल में तीन खिलाड़ी ऐसे थे, जो आज होने वाले फाइनल मैच में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा हैं। ये तीनों खिलाड़ी उस वक्त काफी युवा थे, वहीं अब ये तीनों टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं। उस मुकाबले में इन तीनों के प्रदर्शन पर एक नजर डालें तो विराट कोहली ने 28 रन, रोहित शर्मा ने 41 रन और रवींद्र जडेजा ने 25 रन बनाए थे। जडेजा ने गेंद से भी कमाल किया था। उन्होंने उस मैच में दो विकेट भी झटके थे।

एशिया कप फाइनल में भारत बनाम श्रीलंका: 

  • एशिया कप 1988- भारत जीता
  • एशिया कप 1990-91- भारत जीता
  • एशिया कप 1995- भारत जीता
  • एशिया कप 1997- श्रीलंका जीता
  • एशिया कप 2004- श्रीलंका जीता
  • एशिया कप 2008 - श्रीलंका जीता
  • एशिया कप 2010- भारत जीता

यह भी पढ़ें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल