1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप में भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए 7 फाइनल, टीम इंडिया को इतनी बार मिली है जीत

एशिया कप में भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए 7 फाइनल, टीम इंडिया को इतनी बार मिली है जीत

 Published : Sep 17, 2023 07:01 am IST,  Updated : Sep 17, 2023 07:09 am IST

एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अभी तक 7 फाइनल मुकाबले खेले गए हैं।

IND vs SL- India TV Hindi
IND vs SL Image Source : GETTY

India vs Sri Lanka Asia Cup Final 2023: भारत और श्रीलंका के बीच आज (17 सितंबर को) कोलंबो में एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच एशिया कप में ये आठवां फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। महामुकाबले के लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं।  भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप में पिछला फाइनल मुकाबला 2010 में खेला गया था। आइए जानते हैं, दोनों टीमों का फाइनल में कैसा रिकॉर्ड है। 

भारत के पलड़ा है भारी 

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप के इतिहास में अभी तक 7 फाइनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 4 खिताब और श्रीलंका ने 3 बार खिताब जीता है। इस तरह से देखें तो फाइनल में भारत का श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमों के बीच एशिया कप 2010 का फाइनल मैच खेला गया था जिसमें भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीत हासिल की थी। अब 13 साल बाद दोनों टीमें फाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं। 

एशिया कप फाइनल में भारत बनाम श्रीलंका: 

एशिया कप 1988- भारत जीता 

एशिया कप 1990-91- भारत जीता 
एशिया कप 1995- भारत जीता 
एशिया कप 1997- श्रीलंका जीता 
एशिया कप 2004- श्रीलंका जीता 
एशिया कप 2008 - श्रीलंका जीता 
एशिया कप 2010- भारत जीता

भारत और श्रीलंका के बीच ऐसा है रिकॉर्ड 

भारत और श्रीलंका के बीच 166 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें से भारत ने 97 मैच जीते हैं और 57 मुकाबले श्रीलंका ने जीते हैं। 11 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है और एक मैच टाई हुआ है। वहीं, एशिया कप में अभी तक दोनों टीमों ने 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 20 बार भारत और 20 श्रीलंका ने जीत दर्ज की है। 

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें: 

नीरज चोपड़ा नहीं बचा पाए अपना खिताब, दूसरे स्थान से करना पड़ा संतोष

एशिया कप के फाइनल में इस Playing 11 के साथ उतर सकते हैं रोहित शर्मा, बाहर हो जाएगा यह स्टार गेंदबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल