Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 6,6,6,6,6; 40 साल के बल्लेबाज ने एशिया कप में मचाई तबाही, एक ओवर में ठोक दिए इतने सारे रन

6,6,6,6,6; 40 साल के बल्लेबाज ने एशिया कप में मचाई तबाही, एक ओवर में ठोक दिए इतने सारे रन

Written By: Hitesh Jha Published : Sep 18, 2025 10:11 pm IST, Updated : Sep 18, 2025 10:12 pm IST

अफगनिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद नबी ने एशिया कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 22 गेंदों में 60 रन बनाए।

Mohammad Nabi- India TV Hindi
Image Source : AP मोहम्मद नबी

एशिया कप 2025 में 18 सितंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान एक बीच ग्रुप बी का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान के लिए इस मैच मोहम्मद नबी ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। 40 साल के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में 22 गेंदों में 60 रन बनाए। नबी ने अपनी इस पारी के दौरान एक ओवर में लगातार 5 गेंदों पर 5 सिक्स लगाए।

मोहम्मद नबी ने आखिरी ओवर में लगाए 5 छक्के

मोहम्मद नबी की बात करें तो उन्होंने आखिरी ओवर में 5 छक्के की मदद से कुल 32 रन बटोरे। श्रीलंका की तरफ से ये ओवर दुनिथ वेलालेग डाल रहे थे। इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर नबी ने लगातार 3 सिक्स लगाए। इसके बाद चौथा बॉल नो बॉल रहा। उसके बाद अगली दो गेंदों पर भी नबी ने दो सिक्स लगाए। आखिरी गेंद पर नबी के पास छक्का लगाकर इतिहास रचने का मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। आखिरी गेंद पर उन्होंने भाग कर 1 रन लिया और दूसरा रन लेने के चक्कर में वह रन आउट हो गए। इस तरह उन्होंने इस एक ओवर में कुल 32 रन बटोरे।

मोहम्मद नबी ने इस मामले में की अजमतुल्लाह ओमरजई की बराबरी 

मोहम्मद नबी ने इस मैच में 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और वह अफगानिस्तान के लिए टी-20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अजमतुल्लाह ओमरजई की बराबरी कर ली है। ओमरजई ने इसी एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मैच में 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। इससे पहले मोहम्मद नबी ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ मैच में 21 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

अफगानिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 170 का टारगेट

इस मैच की बात करें तो अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया। गुरबाज ने 8 गेंदों पर 14 रन बनाए। वहीं सेदिकुल्लाह अटल ने 14 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली। इब्राहिम जादरान ने 27 गेंदों में 24 रनों की धीमी पारी खेली। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान की टीम इस मैच में 150 रन भी नहीं नहीं बना पाएगी। लेकिन मोहम्मद नबी की उस 60 रनों की तूफानी पारी के बदौलत टीम अंत में श्रीलंका के सामने 170 रन का टारगेट रखने में कामयाब रही।

यह भी पढ़ें

भारत बनाम ओमान के बीच मुकाबले में होगी रनों की बरसात या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी

संन्यास के बाद अब इस भारतीय टीम के लिए खेलेंगे अश्विन, अचानक ले लिया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement