1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ACC U19 Asia Cup 2024: भारत का पाकिस्तान से भी होगा सामना, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

ACC U19 Asia Cup 2024: भारत का पाकिस्तान से भी होगा सामना, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 28, 2024 05:29 pm IST,  Updated : Nov 28, 2024 05:29 pm IST

ACC U19 Asia Cup 2024: एशिया कप अंडर 19 टूर्नामेंट का 11वां एडिशन इस बार 29 नवंबर से यूएई में खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेलेगी। भारतीय अंडर 19 टीम की इस टूर्नामेंट में कप्तानी की जिम्मेदारी मोहम्मद अमीन कर रहे हैं तो वहीं वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए दिखाई देंगे।

Asia Cup U19 2024- India TV Hindi
एशिया कप अंडर 19 का पहला मैच 29 नवंबर से खेला जाएगा। Image Source : ACC/X

ACC U19 Asia Cup 2024: एशिया कप अंडर 19 टूर्नामेंट की शुरुआत 29 नवंबर से यूएई में होगी जिसमें 11वें एडिशन का पहला मुकाबला गतविजेता बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 30 नवंबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। इस बार टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीम इंडिया को लेकर बात की जाए तो उसमें आयुष मात्रे, आंद्रे सिद्धार्थ और वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है। टीम इंडिया भले ही पिछली बार इस टूर्नामेंट को जीतने से काफी करीब से चूक गई लेकिन वह अब तक एशिया कप अंडर 19 की ट्रॉफी को रिकॉर्ड 8 बार जीत चुकी है।

भारतीय टीम को ग्रुप-ए में मिली जगह

इस बार एशिया कप अंडर 19 में खेलने वाली सभी 8 टीमों को 4-4 के दो अलग-अलग ग्रुपों में बांटा गया है, जिसमें भारतीय टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, जापान और यूएई के साथ जगह मिली है, जिसमें टीम इंडिया जहां 30 नवंबर को पाकिस्तान अंडर 19 टीम के खिलाफ दुबई के मैदान पर मुकाबला खेलेगी, तो वहीं 2 दिसंबर को शारजाह के मैदान पर उनकी भिड़ंत जापान की टीम के साथ होगी। इसके बाद ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 4 दिसंबर को भारतीय अंडर 19 टीम शारजाह के मैदान पर मेजबान यूएई की टीम से होगा।

भारत में कब-कहां और कैसे देखें एशिया कप अंडर 19 के मुकाबले

भारत में एशिया कप अंडर 19 टूर्नामेंट के मुकाबलों के लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो 29 नवंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, वहीं मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी। इस बार टूर्नामेंट 50 ओवर्स फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के सभी मुकाबलों की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 पर होगी।

ये भी पढ़ें

बाबर आजम पर गहराया संकट, इस खिलाड़ी ने नंबर 3 पर आकर जड़ दिया ताबड़तोड़ ODI शतक

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान ने नहीं छोड़ी जिद तो होगा भारी नुकसान, अब आया फैसले का वक्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल