Women's T20I Asia Cup 2024 Scheduled: एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने महिला टी20 एशिया कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। महिला टी20 एशिया कप 2024 की शुरुआत 19 जुलाई से श्रीलंका के दांबुला में होगी। वहीं, ये टूर्नामेंट 28 जुलाई तक खेला जाएगा। इस बार श्रीलंका महिला एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, पिछले साल इस टूर्नामेंट में सात टीमों ने हिस्सा लिया था।
महिला टी20 एशिया कप 2024 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे बड़ी टीमों के साथ संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, नेपाल और थाईलैंड की टीमें खेलती हुईं नजर आएंगी। बता दें महिला प्रीमियर कप 2024 के सेमीफाइनलिस्ट में जगह बनाकर इन चारों टीमों ने महिला टी20 एशिया कप 2024 के लिए क्वालिफाई किया है।
महिला टी20 एशिया कप 2024 में भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हैं। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच 21 जुलाई को मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, इस फाइनल मैच 28 जुलाई को होगा।
ये भी पढ़ें
CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को पहली जीत की तलाश, किसका इंतजार होगा खत्म?
संपादक की पसंद